शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही इसके लिए जी जान से काम करूंगी: विभा पटेल

Updated on 28-06-2022 08:55 PM

भोपाल राजधानी में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की ओर से महापौर पद की उम्मीदवार विभा पटेल ने आज सुबह से कस्तूरबा नगर अन्ना नगर और सुभाष नगर में अपना धुआंधार चुनाव अभियान चलाया इस दौरान विभा पटेल को सुनने देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह 10 बजे कस्तूरबा इलाके में वार्ड 58 में पहुंची विभा पटेल ने चेतक ब्रिज गौतम नगर में कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार राय के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान चलाया। इस दौरान उनसे अनेक मतदाताओं ने भेंट की और अपना जन समर्थन देने का वादा किया। मतदाताओं ने अपने उपेक्षित पड़े वार्ड में समस्याओं को विभा पटेल के सामने रखा।

इस इलाके में एक नुक्कड़ सभा में विभा पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि मुझे पता है कि भोपाल के नागरिकों को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। अब मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी कि मैं अपने भोपाल शहर के भाई बहनों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिए मैं संघर्ष करूंगी। इसके बाद विभा पटेल अन्ना नगर वार्ड में पहुंची। जहां पर भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। यह झुग्गी झोपड़ी वाला इलाका है।

 यहां रहने वाले आम नागरिक पानी, साफ-सफाई, लाइट सभी बातों को लेकर परेशान है। श्रीमती विभा पटेल यहां जैसे ही पहुंची लोगों की भीड़ ने उनको घेर लिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। पटेल ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह उन्हें अपना समर्थन प्रदान करें। वह इस वार्ड में सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। उसके बाद विभा पटेल सुभाष नगर इलाके में जनसंपर्क के लिए रवाना हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.