बूस्टर डोज़ लगवाने नागरिक आगे आएं

Updated on 21-07-2022 10:07 AM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाने की अपील नागरिकों से की है। कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव अंतर्गत प्रदेशवासियों को नि:शुल्क बूस्टर डोज़ के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ 21 जुलाई 2022 को हो रहा है।

अभियान के अंतर्गत सितंबर तक अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। प्रदेशवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान भी संचालित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बूस्टर डोज़ लगाए जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की गई है। जिन व्यक्तियों को दोनों डोज़ लगे हुए 6 माह हो चुके हैं उन्हें बूस्टर डोज़ लगवाने की पात्रता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने पहला और दूसरा डोज़ लगवाने में देश में रिकार्ड स्थापित किया था। इसी तरह अब बूस्टर डोज़ लगवाने के इस अभियान को भी सफल बनाने में नागरिक बंधु सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बूस्टर डोज़ लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करने में कोई कमी न रहे। अधिकाधिक पात्र लोगों को बूस्टर डोज़ लगाया जाए। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी पात्र व्यक्ति बूस्टर डोज़ लगवाने से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जन-प्रतिनिधियों, जन-अभियान परिषद और क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों आदि को शामिल करते हुए जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न प्रचार माध्यमों के द्वारा अपील भी की गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय केबिनेट की बैठक में 18 साल के ऊपर के नागरिकों को अगले 75 दिन के लिए कोविड-19 से बचाव के लिए लगाए जाने वाले बूस्टर डोज़ को फ्री किया गया है। फ्री डोज की यह व्यवस्था 15 जुलाई से प्रभावशील हो गयी है। केंद्र सरकार द्वारा बूस्टर डोज की 9 माह की अवधि को 6 माह करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी हाल ही में लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.