नागरिकों को मिले त्वरित और सुलभ न्याय - कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 23-01-2022 05:14 PM

भोपाल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने शनिवार को हरदा में सिविल लाइन्स थाने और टेमागाँव पुलिस चौकी के 94 लाख रुपये की लागत से नव-निर्मित भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस नव-निर्मित भवनों में नागरिकों को त्वरित और सुलभ न्याय मिले। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन से जिले को बेहतर क्रिया-कलाप के लिये उत्कृष्ट बनाये। उन्होंने उपस्थितजनों से भी अपील की कि जहाँ कहीं भी जनता को गलत होता दिखाई दे, तत्काल उन्हें या पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर अथवा पुलिस अधीक्षक को सूचित करें।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में चहुँओर विकास की बयार बह रही है। हर गाँव को हर क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। इसी दिशा में थानों को भी आधुनिक और सर्व-सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। पुलिस को और अधिक व्यावसायिक रूप से दक्ष बनाने के लिये आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। पुलिस विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों के प्रोत्साहन के लिये उच्चतर पद का प्रभार सौंपा गया है, जिससे कि वह और अधिक बेहतर तरीके से कर्त्तव्यों का निर्वहन कर सकें। मंत्री श्री पटेल ने हाल ही में पदोन्नत हुए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।

- ओव्हर-लोडिंग को सख्ती से रोकें

मंत्री श्री पटेल ने हरदा में ओव्हर-लोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा नर्मदा मैया को सरकार ने जीवित इकाई घोषित किया है। उनके आँचल को छलनी करने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। मंत्री श्री पटेल ने हिदायत दी है कि ओव्हर-लोडिंग और अवैध उत्खनन रोकने में अक्षम थाना प्रभारियों पर कार्यवाही होगी।

मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि जिले में गौवंश का अवैध परिवहन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस प्रकार के कृत्यों को सख्ती से रोकना सुनिश्चित करें।

- राम राज्य स्थापित करने में जनता बने सहभागी

मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि जनता की सहभागिता से ही राम राज्य की स्थापना की जायेगी। उन्होंने आव्हान किया कि जहाँ कहीं भी गलत या अवैध कार्य होता दिखाई दे, तत्काल उसकी सूचना उन्हें या प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को दें। जनता से प्राप्त जानकारी पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। हम सभी को मिलकर हरदा जिले को उत्कृष्ट जिला बनाना है।

मंत्री श्री पटेल ने नवीन थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोहर लाल राठौर, पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम संभाग श्रीमती दीपिका सूरी, कलेक्टर संजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.