नगर का कचरा वन भूमि मे नही चलेगा – उप वन मंडल अधिकारी

Updated on 06-11-2022 05:28 PM
नवागत् उपमंडल अधिकारी रामकुमार ने पदभार ग्रहण करते ही बकस्वाहा उप वन मंडल का  निरीक्षण करना प्रारंभ कर दिया है निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि  वन भूमि मे जगह-जगह  कचरे के  अम्बार लगे है उन्होने जब इसकी जॉच कराई तब जॉच मे ये बात सामने आयी की नगर परिषद बकस्वाहा पूरे नगर से अपनी गाडी और टैक्टर के माध्यम से कचरा एकत्रित कर वन भूमि मे फेक रही है और इस कचरे से वन भूमि तो खराब हो ही रही है साथ ही वन्य जीवो मे भी बीमारी फैलने की आशंका है उन्होने तत्काल प्रभाव से नगर परिषद बकस्वाहा को एक पत्र जारी कर अगाह किया है कि   की  बक्सवाहा नगर परिषद का कचरा हमारे  वन परिक्षेत्र में लगातार नगरपरिषद की गाड़ियो से फेंका जा रहा है जिससे  हमारे उप वनमंडल की जमीन तो खराब हो ही रही है साथ ही साथ फेके गये कचरे मे खाद्यान्नों की पन्नी (पोलीथीन) होने से एवं पन्नी के निगल जाने से  वन परिक्षेत्र में पशु व पक्षियों की मौत हो सकती है सड़न व बद्बू   से बीमारी होने की आशंका है।

गौरतलब है कि देश मे गायों में लम्पी वायरस का कहर किसी से छुपा नहीं है। नगर परिषद् की यह लापरवाही क्षेत्र में भारी पड़ सकती है अतः नगरपरिषद तत्काल प्रभाव से हमारे वन मंडल की भूमि से  फेका गया कचरा उठाये और कचरे का उचित जगह निष्पादन करे।   

सवाल यह उठता है की स्वच्छता के नाम पर लाखों रूपये खर्च करने वाली नगर परिषद और अतिक्रमणकारियों से अपनी जगह न बचा पाने वाली नगर परिषद दूसरे विभाग की जमीन का इस्तेमाल कैसे कर रही है और वो भी कचरा फेकने के लिये, नगर परिषद का ये गैर जिम्मेदाराना रवैया उनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

जिम्मेदार कौन ?
 नगर परिषद लगातार कचरे की डंपिंग वन भूमि मे करता रहा, परंतु इस तरफ वन विभाग की टीम का ध्यान आकृष्ट न होना लापरवाही का संकेत देता है। चूंकि वनरक्षको की बीटो का बदलाव होता रहता है परंतु वन परिक्षेत्राधिकारी  का ध्यान इस ओर न जाना शंका के सवाल खड़े करता है ।  साथ ही नगर परिषद भी लगातार कचरे का निष्पादन बिना स्वीकृति के वन भूमि मे करता रहा।        इस मामले मे नगर परिषद बकस्वाहा के  सी एम ओ, एस एस तिवारी का कहना है कि अगर ऐसा कही हुआ है तो वो अनभिज्ञता बस हुआ होगा और मै जल्द ही वन परिक्षेत्र की जगह से कचरा उठवा कर , कचरा डालने के लिये जो जगह चिन्हित है उसमे डलवाता हूं और आगे के लिये  भी सुनिश्चित करता हूँ की अब वन भूमि मे कचरा न डाला जाये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.