नगरीय निकायों में स्वच्छ प्रतिष्ठान अभियान प्रारंभ

Updated on 28-01-2022 05:48 PM

भोपाल  राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस से प्रदेश के नगरीय निकायों में स्वच्छ प्रतिष्ठान अभियान प्रारंभ कर दिया है। सफाई को लेकर अब सरकारी-निजी प्रतिष्ठानों के बीच स्वच्छता को लेकर प्रतिस्पर्धा होगी और विजेता प्रतिष्ठानों को 'सिंबल आफ क्लीनलीनेस (स्वच्छता का प्रतीकसम्मान से सम्मानित किया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रतिष्ठानों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

सफाई और कचरे के बेहतर प्रबंधन में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के तहत शहर में स्थित प्रतिष्ठान (निजी-सरकारी कार्यालय, बैंक, छोटी-बड़ी दुकानें, शोरूम, अस्पताल, दवाखाने, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल) शामिल रहेंगे। स्वच्छ शब्दावली में इन्हें बल्क वेस्ट जनरेटर (थोक अपशिष्ट पैदा करने वाले) कहा जाता है।

 इनके बीच ही स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की जाएगी। प्रतिष्ठानों की स्टार रेटिंग के आधार पर राज्य स्तरीय रैकिंग भी होगी। प्रतिष्ठानों की रैंकिंग तीन सौ अंकों की होगी, जो तीन माध्यमों से की जाएगी। पहले माध्यम में- गूगल लिंक दी जाएगी, इसमें प्रतिष्ठान को प्रारंभिक जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके आधार पर सौ में से अंक दिए जाएंगे। दूसरे माध्यम में निकाय स्तर पर जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, बुद्धिजीवियों और निजी संगठनों की एक समिति प्रतिष्ठानों का दौरा कर उन्हें सौ में से अंक देगी। तीसरे माध्यम में नागरिकों से प्रतिष्ठान की स्वच्छता के संबंध में प्रतिक्रिया ली जाएगी। जिसके आधार पर संस्थान को सौ में से अंक दिए जाएंगे।

तीनों माध्यमों से प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर रैंकिंग जारी की जाएगी। रैंकिंग के निकाय स्तरीय परिणामों के आधार पर समस्त श्रेणियों में जिला स्तरीय रैंकिंग की जाएगी। स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण में अलग-अलग श्रेणी में रैकिंग होगी। इसमें स्वच्छ पाठशाला, स्वास्थ्य संस्थाएं, होटल एवं रेस्टोरेंट, कार्यालय, हाकर्स कार्नर और स्वच्छ बाजार आदि श्रेणियां बनाई गई हैं। प्रदेश के सभी 407 नगरीय निकायों में स्थित प्रतिष्ठानों को इंटरनेट मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचना दी जाएगी। इनसे आनलाइन संवाद कर सर्वेक्षण प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.