
गुना। म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना वीरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में पर्यावरण संवर्द्धन एवं संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत पंच-ज विषय पर हनुमान टेकरी प्रांगढ गुना में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना राकेश कुमार शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी गुना विभूति तिवारी, नगरपालिका सीएमओ तेजसिंह यादव, लेबर विभाग के इंस्पेक्टर रामकुमार चैदहा, नगरपालिका के अन्य अधिकारी/कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं विधि छात्र आदि उपस्थित रहे।
उक्त अभियान में उपस्थित समस्त लोगों द्वारा हनुमान टेकरी प्रांगढ गुना में इधर-उधर फेली पॉलिथिन, प्लास्टिक, जगह-जगह एकत्रित कचरे को समेटकर नगरपालिका द्वारा प्रदाय ट्रेनर में भरकर उचित स्थान पर भिजवाया गया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश/ सचिव शर्मा द्वारा व्यक्त किया कि आगे भी इसी प्रकार गुना जिले में अस्वच्छ श्रेत्रों में निरंतर सफाई अभियान चलाया जाता रहेगा।