जीवन के बदलाव में स्वच्छता की बड़ी भूमिका है - निगम आयुक्त किशोर कन्याल

Updated on 08-03-2022 10:28 PM

ग्वालियर   स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत। सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। स्वच्छता, सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए।  जीवन के बदलाव में स्वच्छता की बड़ी भूमिका है।  यह बात आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर एवं  अंकुर अभियान के तहत आज मंगलवार 8 मार्च को प्रातः 9  बजे  फूलबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने कहीं । पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए  निगम आयुक्त किशोर कन्याल कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरुरी है। प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाना चाहिए और उसे बड़ा होने तक उसकी देखभाल भी बच्चों की तरह करनी चाहिए। तभी भविष्य की पीढ़ी को शुद्ध आक्सीजन नसीब होगा। प्रेस क्लब प्रांगण में साफ-सफाई एवं श्रमदान कर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा सचिव सुरेश शर्मा मध्य प्रदेश पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर बरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र झारखरिया, सुरेश दंडोतिया,प्रदीप तोमर,  दिनेश राव,संजय त्रिपाठी, हरीश चंद्रा, प्रदीप शास्त्री ,श्याम पाठक,एकात्मता शर्मा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष राज दुबे सुनील पाठक ,विनोद शर्मा विनोद शर्मा (NN) नासिर गौरी ,फोटोजर्नलिस्ट प्रकोष्ठ अध्यक्ष अध्यक्ष राजेश जायसवाल, रवि उपाध्याय, जयदीप सिकरवार,राकेश झा, राकेश वर्मा, मुकेश बाथम ,मचल सिंह बेस ,राजेश शर्मा ,गौरव शर्मा  ,प्रमोद शिंदे,जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलपुरकर उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.