सतना में जिला पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ

Updated on 11-06-2022 06:37 PM

सतना जिला पंचायत के 26 वार्डों के लिए होने वाले चुनाव के मैदान की तस्वीर अब साफ हो गई है। चुनाव चिन्हों के आवंटन के पहले ही 29 लड़ाकों ने मैदान छोड़ दिया है। उम्मीदों के साथ नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वाले इन अभ्यर्थियों ने मैदानी हालात और वोटों के गणित को समझने के बाद अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। अब चुनावी मैदान में 298 प्रत्याशी बचे हैं, जिनमें कई दिग्गज भी शामिल हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अभ्यर्थिता प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों को शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए, लेकिन इससे पहले नाम वापसी का मौका भी प्रक्रियानुसार दिया गया। जिला पंचायत सतना के 26 वार्डों के सदस्य पद के लिए आए 327 नामांकन पत्रों में से 29 नामांकन पत्र वापस ले लिए गए। इन 29 अभ्यर्थियों ने चुनाव चिन्ह आवंटन के पहले ही मैदान छोड़ दिया, जिसके बाद अब 298 प्रत्याशियों के बीच 26 वार्डों में चुनावी घमासान होगा। चुनाव मैदान में शेष बचे लड़ाकों में भाजपा-कांग्रेस के कई बड़े नाम भी हैं, जिनकी प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर है।

फिर मैदान में दिवगंत विधायक का परिवार

रैगांव के दिवंगत विधायक जुगुल किशोर बागरी के बड़े पुत्र पुष्पराज बागरी और छोटे पुत्र देवराज बागरी की पत्नी वंदना बागरी एक बार फिर जिला पंचायत सदस्य बनने के लिए मैदान में हैं। वहीं रानी बागरी, उनके पति और बेटी भी चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व डिप्टी स्पीकर डॉ राजेंद्र कुमार सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल सिंह, भाजपा नेता अनुराग सिंह गुड्डा, ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार आरख, पंचायत राज्य मंत्री की अनुज वधु तारा विजय पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी पटेल और मैहर के बाहुबली नेता के पुत्र भी चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं। इनके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य शांति भूषण पांडेय समेत कई नेताओं की पत्नीयां भी चुनावी समर में कूदी हैं।

इन्होंने लिए नाम वापस

नाम वापसी के दिन पर्चा वापस लेने वालों में वार्ड नंबर 1 से प्रीती वर्मा, वार्ड 3 से अनामिका बागरी, अंजू दहायत, वार्ड 20 से पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बालेश त्रिपाठी, रंगराज और कृष्णकुमार ने अपने पर्चे वापस लिए हैं। वार्ड 21 से सुष्मिता नागेंद्र सिंह करमऊ और राजकुमार, वार्ड 23 से सुमन यादव, गुलशेर हसन और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण मिश्रा मालिक ने मैदान छोड़ दिया है। इसी तरह वार्ड 5 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज बागरी की पत्नी वंदना बागरी, वार्ड 6 से शकुंतला देवी पांडेय, सुशीला गर्ग और मीना सिंह, वार्ड 9 से रावेन्द्र कुमार और घनश्याम दास, वार्ड 10 से प्रिया वार्ड 11 से संजय, निखिल, गगनेन्द्र और शिवप्रकाश, वार्ड 15 से शिवलाल और राजू, वार्ड 16 से गायत्री, वार्ड 17 से दादूराम ने नाम वापस लिए हैं। वार्ड 18 से कालिका प्रसाद, सौखीलाल और धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी नामांकन वापस ले लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.