राजधानी में छाए बादल, बूंदाबादी के आसार

Updated on 22-04-2022 05:40 PM

भोपाल राजधानी में शुक्रवार को भी बादल बने रहेंगे। मप्र में कई जिलों में कहींकहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अलगअलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को पश्चिमी मप्र में बादल छाए रहे और तेज रफ्तार से हवाएं चलीं। उज्जैन, इंदौर, भोपाल में बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते उज्जैन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी में भी दिन के तापमान में सात डिग्रीसे. की गिरावट हुई। उधर पूर्वी मप्र में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार रहे।

जिसके चलते सतना, दमोह, सीधी एवं उमरिया में अधिकतम तापमान 43 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। हालांकि प्रदेश में कहीं भी लू नहीं चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को भी बादल बने रहेंगे। पूर्वी मप्र में कहींकहीं बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ गुजरात के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। उत्तरपूर्वी मप्र पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है।

इसके अतिरिक्त उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन चार मौसम प्रणालियों के कारण अरब सागर से नमी मिल रही है। जिसके चलते बादल छाए हुए हैं। हालांकि अपेक्षाकृत नमी नहीं रहने के कारण बौछारें नहीं पड़ रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि अरब सागर से मिल रही नमी के कारण बुधवार रात से ही पश्चिमी मप्र में बादल छा गए थे।

जिसके चलते उज्जैन, शाजापुर, उज्जैन, नर्मदापुरम एवं भोपाल में बुधवारगुरुवार की दरमियानी रात, गर्म रात रही। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से चार डिग्रीसे. कम रहा। यह बुधवार के अधिकतम तापमान 42.5 डिग्रीसे. की तुलना में सात डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्रीसे. अधिक रहा। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्रीसे. की तुलना में 5.8 डिग्रीसे. अधिक रहा। साहा के मुताबिक शुक्रवार को भी बादल बने रहेंगे। पश्चिमी मप्र में तापमान कुछ बढ़ेगा, जबकि पूर्वी मप्र में तापमान में गिरावट हाेगी। साथ ही कहींकहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.