प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 23-11-2022 05:13 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले अतिथियों का स्वागत हम पलक-पावड़े बिछा कर करेंगे। दोनों आयोजन मध्यप्रदेश और इंदौर की ब्रांडिंग के उम्दा अवसर बनेंगे। हम परिवार-भाव से सभी का स्वागत और अभिनन्दन करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान आज इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस और जीआईएस के आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। आयुक्त नगर निगम श्रीमती प्रतिभा पाल ने की गई व्यवस्थाओं और योजना की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समूचे आयोजन में इंदौर के नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और जन-प्रतिनिधियों के समन्वय से हम इसे एक अविस्मरणीय आयोजन बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर मध्यप्रदेश की विशेषताओं को प्रमुखता से उजागर किया जाये। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने स्मारिका के प्रकाशन का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि "एक जिला-एक उत्पाद" में चयनित उत्पादों का गिफ़्ट पैक भी अतिथियों को दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रमुख विशेषताओं माँ नर्मदा और यहाँ की पुरातन विरासत का प्रदर्शन भी किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर के आस-पास के पर्यटन-स्थलों के पहुँच मार्ग की भी जानकारी ली और उन्हें समय रहते पूरी तरह दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होम-स्टे के लिए प्रस्तावित घरों को प्रशासन की टीम जाकर देख ले और भली भाँति तस्दीक कर ले कि वे अतिथियों के लिए उपयुक्त हों।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुऊषा ठाकुर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अन्य जन-प्रतिनिधि ने अपने सुझाव रखे। अपर मुख्य सचिव प्रवासी भारतीय विभाग मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव मनीष सिंह, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर इलैया राजा टी, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.