मुख्यमंत्री चौहान ने किया हरा-भरा मध्यप्रदेश” अभियान का शुभारंभ

Updated on 30-08-2022 05:08 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के "आओ पेड़ लगाएँ- हरा-भरा मध्यप्रदेश बनाएँ" अभियान में स्मार्ट सिटी क्षेत्र में पीपल का पौधा लगाया। साथ ही बरगद, पीपल, बेलपत्र, आँवला, कदंब, रुद्राक्ष और आम के पौधे लगाए गए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पौध-रोपण, पृथ्वी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अभियान है। जलवायु परिवर्तन के खतरों और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से आगामी पीढ़ी को बचाने के लिए यह आवश्यक है कि पेड़ लगाने को हम वर्तमान पीढ़ी का संस्कार बनाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने मोर्चा के सदस्यों को अपने जन्म-दिवस, शादी की वर्षगाँठ, अन्य शुभ अवसर और परिजन की स्मृति में पौध-रोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण से हम सहज ही रचनात्मक कार्यक्रम से जुड़ जाते हैं। यह भारत माता को सजाने-सँवारने का उपक्रम है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिवस 17 सितंबर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर, और महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को 25-25 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रकार प्रदेश में राजधानी से ग्राम पंचायत स्तर तक 75 लाख पौधों का रोपण होगा।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल के प्रभारी भूपेंद्र सिंह, खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती कविता पाटीदार, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार तथा बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चार के साथ पौध-रोपण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.