मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डॉ. हरिसिंह गौर की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया

Updated on 27-11-2022 06:46 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में गौर समाधि स्थल और म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर नमन किया। केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी समाधि स्थल पर पुष्प-चक्र अर्पित किये।

सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं विशिष्टजन उपस्थित थे।

डॉ. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री पटेल ने डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

परिष्कृत उपकरण एवं नैनो प्रौद्योगिकी भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में डॉ. गौर जयंती पर 29 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित परिष्कृत उपकरण एवं नैनो प्रौद्योगिकी भवन का लोकार्पण किया। यह भवन विज्ञान के तकनीकी उपकरणों के रख-रखाव में उपयोगी साबित होगा। केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायकगण सहित जन-प्रतिनिधि और विशिष्टजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.