सीएम राइज स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लाएंगे क्रांति : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 27-03-2022 04:46 PM

नर्मदापुरम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में पचमढ़ी में चल रही मंत्रि-परिषद की चिंतन बैठक में सीएम राइज स्कूल तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीएम राइज स्कूल, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति हैं।

 जन-सामान्य में शासकीय स्कूलों की साख स्थापित करने और सीएम राइज स्कूल के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी पहुँचाने के लिए विशेष रूप से मंत्री समूह गठित किया गया। मंत्री समूह द्वारा जनता से सुझाव प्राप्त कर अनुशंसाएँ प्रस्तुत की गई हैं। प्रदेश में विभिन्न स्थान पर सीएम राइज स्कूल एक साथ आरंभ किए जाएंगे। स्कूल बनाने के लिए आवश्यक भूमि राज्य शासन उपलब्ध कराएगा। शिक्षकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने तथा आवश्यक अधो-संरचना उपलब्ध कराने के उपरांत ही, सीएम राइज स्कूल आरंभ किए जाएँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए आवश्यक अमले तथा संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाए। चिंतन बैठक में सीएम राइज स्कूल के संबंध में सुझाव प्राप्त हुए। सीएम राइज स्कूल के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराना राज्य शासन की जिम्मेदारी है। आवश्यकता पड़ने पर अधिग्रहण कर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम राइज स्कूल आदर्श रूप में आरंभ होंगे। सीएम राइज स्कूल के भवनों का निर्माण एक समान डिजाईन अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय के नाम के आगे क्षेत्र के महापुरूषों के नाम जोड़े जाएंगे। स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लेब, खेल के मैदान, लायब्रेरी आदि की व्यवस्था होगी।

नई शिक्षा नीति के प्रावधानों को लागू किया जाएगा। इन स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों से अन्य शासकीय कार्य नहीं लिया जाएगा। स्कूलों का परफार्मेंस ऑडिट सुनिश्चित किया जाएगा तथा पढ़ाई की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेगी। सीएम राइज स्कूलों में कौशल संवर्धन से संबंधित कोर्स संचालित किए जाएंगे। इन स्कूलों में खेल शिक्षक आवश्यक रूप से रखे जाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में प्राप्त सुझाव

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों को सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में विकसित किया जाएगा। सिविल और जिला चिकित्सालयों का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक स्टाफ और संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। संजीवनी क्लीनिकों को सशक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना को तर्कसंगत बनाया जाएगा। गंभीर बीमारियों की पहचान के लिए जिला स्तर पर कैम्प लगाए जाएंगे। चिन्हित व्यक्तियों को आवश्यक इलाज के लिए रैफर किया जाएगा।

सीएम राइज स्कूल के संबंध में गठित समिति में मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, श्री इंदर सिंह परमार, श्री राम किशोर कांवरे और श्री भारत सिंह कुशवाह सम्मिलित थे। स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में बनी समिति में मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, श्री विश्वास सारंग, डॉ. प्रभुराम चौधरी, श्री राम खेलावन पटेल और श्री सुरेश धाकड़ द्वारा अनुशंसा प्रस्तुत की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.