सूर्य नमस्कार कर सीएम बोले

Updated on 13-01-2022 06:08 PM

भोपाल स्वामी विवेकानंद जी हमारे आदर्श हैं। वह कहते थे कि मनुष्य केवल साढ़े तीन हाथ का हाड़ मास का पुतला नहीं है। वह ईश्वर का अंश है, अमृत का पुत्र है, अनंत शक्तियों का भंडार है, अमर आनंद का भागी है। दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं जो मनुष्य ना कर सके। लेकिन उसका माध्यम शरीर ही है। मैं स्वयं भी प्रतिदिन योग और प्राणायाम करता हूं। इसके कारण मेरे कार्य करने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। आप भी प्रतिदिन सूर्य नमस्कार जरूर करें, प्राणायाम सीखें और अपने शरीर को स्वस्थ रखें।

यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूर्य नमस्कार करते हुए कही। सीएम ने बुधवार को निवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार किया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां योग की परंपरा आज की नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है। पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने योग की इस परंपरा को विश्वव्यापी बना दिया। आज दुनिया का हर देश योग करता है। मेरा सभी से आग्रह है कि शरीर को निरोग रखने के लिए रोज योग करें, सूर्य नमस्कार करें। सूर्य नमस्कार से चिंता को दूर करने और मन को शांत रखने में मदद मिलती है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने होशंगाबाद में सूर्य नमस्कार किया। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बुधवार को प्रदेश के जल संसाधन मंत्री और हरदा के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट तथा कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के विशाल चित्र का अनावरण किया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर परिहार चौराहा, अशोका गार्डन मे स्थित स्वामी विवेकानंद थीम पार्क में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने सूर्य नमस्कार किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रखर वक्ता, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती पर शत-शत नमन। युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.