भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री की माता की अंत्येष्टि में शामिल हुए सीएम शिवराज

Updated on 06-03-2022 10:21 PM

भोपाल भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माता शुभांगी भगत की अंत्येष्टि रविवार को हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत भाजपा के कई नेता इंदौर पहुंचे। सीएम शिवराज ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया।

जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह करीब 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे ब्रजेश्वरी मेन, गणेशधाम स्थित सुहास भगत के निवास के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अंतिम यात्रा में शामिल हुए। रामबाग मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। करीब 10.40 बजे सीएम शिवराज इंदौर से भोपाल के लिए रवाना हुए। इधर अंतिम यात्रा में इंदौर भाजपा के नेताओं सहित प्रदेश भाजपा के कई नेता शामिल हुए।

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माता शुभांगी भगत का निधन हो गया था। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। पति सुधाकर भगत का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। स्व. शुभांगी भगत का जन्म 27 मई सन 1942 को मप्र के धार में हुआ था। परिवार में तीन पुत्र सुहास भगत, संदीप भगत सुनील भगत हैं। सुहास भगत वर्तमान में मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हैं। लगभग 24 वर्ष की आयु से ही सुहास भगत संघ को अपना जीवन समर्पित किया। संदीप भगत सुनील भगत निजी संस्था में कार्यरत हैं। स्व. सुधाकर जी भगत भेल भोपाल में कार्यरत थे। उनके संघ के अनुकूल जीवन जीने में माता शुभांगी भगत का हमेशा योगदान रहा। धार्मिक प्रवृत्ति की होकर परिवार में संघानुकूल वातावरण बनाए रखने में हमेशा सहयोग दिया। संघ से जुड़े स्वयंसेवक कार्यकर्ता जब भगत के घर जाते थे तो उनसे माताजी की आत्मीयता रहती थी। वे सभी से स्नेहपूर्वक बात कर मां के समान ही चिंता करती थी। कई प्रचारकों स्वयंसेवकों ने उनकी आत्मीयता के अनुभव भी साझा किए। सुहास भगत के निवास पर पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक संतृप्त परिवारों से बात की। उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.