महापौर प्रत्याशी मालती राय के समर्थन में गोविंदपुरा में रोडशो पर निकले सीएम शिवराज

Updated on 03-07-2022 06:19 PM

भोपाल राजधानी में नगरीय निकाय चुनाव की गहमागहमी चरम पर है। प्रचार के लिए बस तीन दिन शेष रह गए हैं। दोनों की प्रार्टियों के प्रमुख नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जगह-जगह सभाएं और रोडशो कर रहे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय के समर्थन में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो पर निकले।

जनआशीर्वाद यात्रा के रूप में उनका यह रोडशो मिसरोद इलाके से शुरू हुआ। इस दौरान उनके साथ गोविंदपुरा की विधायक कृष्णा गौर, महापौर प्रत्याशी मालती राय और स्थानीय पार्षद प्रत्याशी के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता साथ हैं। रोड शो के दौरान जगह-जगह बड़ी संख्या में नागरिकों ने उनका स्वागत, अभिनंदन किया।


रोड शो से पहले मिसरोद इलाके में एक सभा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस जनसभा में उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के जितने भी आयाम हैं, जैसे पुल, पुलिया, सड़क, पार्क सहित सभी जरूरी नागरिक सुविधाओं को मिसरोद में सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही गरीब कल्याण की योजनाओं जैसे मुफ्त राशन से लेकर पक्के मकान तक दिए जाएंगे।

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि गुंडे, बदमाश, माफियाओं के कब्जे से मैंने 21000 एकड़ जमीन मुक्त करा ली है, जिसे गरीब कल्याण के कार्यों में उपयोग किया जाएगा। गरीब कल्याण और विकास के कार्य भाजपा ही कर सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.