MP निकाय चुनाव में बड़ी जीत पर CM शिवराज ने जनता का जताया आभार तो कांग्रेस बोली, ‘ये सत्ता और प्रशासन की जीत’

Updated on 18-07-2022 07:59 PM

भोपाल
मध्य प्रदेश में पहले चरण के लिए 11 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के परिणाम आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 7 नगर निगम में भाजपा के महापौर बने हैं। 3 नगर निगम में कांग्रेस को जीत मिली है जबकि सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। इंदौर में बीजेपी के पुष्यमित्र भार्गव ने जीत दर्ज की है। भार्गव की जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान आया है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी ने इंदौर के लोगों के कल्याण के लिए काम किया। वर्षों से इंदौर की पहचान में सुधार हुआ है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत इंदौर अन्य शहरों के लिए मॉडल बन गया है। हम इंदौर की संस्कृति को समृद्ध करने और आईटी क्षेत्र में इसके बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यही वजह है कि जनता ने हमें वोट दिया। शहर के विकास के लिए हम हमेशा की तरह अच्छा काम करते रहेंगे।

निकाय चुनाव में BJP की जीत पर CM ने दिया बड़ा बयान मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इतिहास रचा है और इस बार 80% से अधिक सीटें जीती हैं। ये भाजपा की जनकल्याण नीतियों की वजह से ही संभव हुआ है। भाजपा की जीत पर कमलनाथ ने लगाया ये आरोप निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत सिर्फ पुलिस, प्रशासन और पैसे की जीत है। आगामी 15 महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुझे यकीन है कि जनता हमारा समर्थन करेगी और कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.