प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गरजे सीएम शिवराज, कहा-

Updated on 02-06-2022 06:25 PM

भोपाल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर करारा हमला किया है। मुख्यमंत्री के निशाने पर विशेषकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पीसीसीचीफ कमलनाथ रहे। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि राहुल के रहते हुए कांग्रेस को दुश्मनों की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी की मानसिक आयु 6 साल की है। कमलनाथ ने 15 महीने में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बुलडोजर चलाया। हम बदमाशों पर बुलडोजर चला रहे हैं। कमलनाथ सो रहे हैं और राहुल गांधी लंदन में रो रहे हैं।


शिवराज ने कहा कि आज नगरीय निकाय चुनाव की भी घोषणा हो गई है। युद्ध के नगाड़े बज चुके हैं। चुनाव में संगठन की सबसे बड़ी परीक्षा होगी। कमलनाथ मैदान छोड़कर के भाग गए हैं। भाजपा से लडऩे की कमलनाथ में क्षमता नहीं है। निकाय, पंचायत चुनाव में हम इतिहास बनाएंगे। प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे। पंचायत चुनाव हो या नगरीय निकाय भाजपा को महाविजय बनाएंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी के पीठ में छुरा घोपा। आरक्षण खत्म करने का पाप किया था। लेकिन हम सफल हुए, हम चुनाव के मैदान में जा रहे हैं। कार्यकर्ता ही चुनाव के प्रत्याशी तय करेंगे।

 वहीं कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री शिवराज ने नसीहत देते हुए कहा कि छोटा चुनाव सबसे ज्यादा दिक्कत वाला होता है। थोड़ी सी कड़वाहट होती है तो वोट नहीं कोई देता है। पार्टी का सिंबल छोटे चुनाव में काम नहीं आता। आज संकल्प लेना है हर चुनाव जीतेंगे। निकाय और पंचायत में भारी बहुमत से जीतना है। हितग्राही के बीच जाएं और उनको समझाएं। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ विधायकों को भी नसीहत देते हुए कहा कि महापौर और पंचायत अध्यक्ष नहीं बने तो मंच पर कोई विधायक को नहीं बुलाएगा। विधायकों को कुर्सी तक नहीं मिलेगी और मंच पर भी कोई नहीं बुलाएगा।


कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बिल में घूस गए थे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कोरोना के समय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बिल में घूस गए थे। सिर्फ ट्विटर पर ट्वीट किया करते थे। हमारे लाखों कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच पहुंचकर बुरे वक्त मे मदद पहुंचाई। मध्यप्रदेश में बूथ विस्तार का काम सबसे अच्छा हुआ।


भाजपा के कार्यकताओं पर गर्व: वीडी शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि नड्डा जी के आने से आज कार्यकर्ताओं को दोगुना ताकत मिली है। कुशाभाऊ ठाकरे ने अपना एक-एक क्षण और एक-एक पल पार्टी को दिया था। भाजपा के कार्यकताओं पर गर्व है। पार्टी से जो आदेश दिया जाता है उसका अक्षरश: से पालन किया जाता है। मंडल, बूथ के कार्यकर्ता हमारे यहां सब कुछ तय करते हैं। कमलनाथ खुद मान चुके है भाजपा संगठन मजबूत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.