Nasha Mukti Abhiyan पर CM शिवराज ने ली समीक्षा बैठक, हुक्का बार और लाउंज पूरी तरह से हुए बंद

Updated on 10-10-2022 06:51 PM

भोपाल
CM शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद 8 अक्टूबर से चलाए जा रहे प्रदेश के सभी जिलों में नशा मुक्ति अभियान (Nasha Mukti Abhiyan) के अंतर्गत पुलिस विभाग (Police Department) की कार्रवाई के संबंध में समीक्षा बैठक में डीजीपी सुधीर सक्सेना (DGP Sudhir Saxsena) ने जानकारी दी।

बैठक में बताया गया कि नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 189 प्रकरण दर्ज करने के साथ 334.24 मादक पदार्थ जब्त किए गए। अवैध शराब के मामलों में कार्रवाई करते हुए अब तक 2586 आरोपितों के विरुद्ध 2589 प्रकरण दर्ज करने के साथ 16603.5 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

सीएम शिवराज ने समीक्षा बैठक में कहा कि हम लोगों ने ड्रग्स और बाकी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जड़ों पर प्रहार करने का फैसला किया और महाअभियान शुरू किया है। हमारे जिलों के सभी साथियों को मैं, बधाई देता हूं कई जगह बहुत प्रभावी कार्यवाही प्रारंभ हुई है।

डीजीपी ने बैठक में कहा कि आपने जैसा कि निर्देश दिए थे नशा मुक्त कार्रवाई के लिए दोपहर के बाद से ही कार्रवाई शुरू हो गई थी, सभी जिलों ने कार्रवाई की, यह कार्रवाई कल भी जारी रही। हुक्का बार को लेकर जो आपकी चिंता थी हुक्का बार और लाउंज पूरी तरह से बंद हो गए हैं।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा में एक दो जगह शिकायत थी, सभी जगह कार्रवाई करते हुए हुक्का बार को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस पर सीएम शिवराज ने कहा कि मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं निर्विघ्न सारे त्योहार संपन्न हुए हैं, आपने बहुत कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ और समझदारी से काम संपन्न किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.