सीएम आज किसानों के खाते में जमा कराएंगे फसल बीमा राशि

Updated on 12-02-2022 06:26 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सिंगल क्लिक से प्रदेश के लाखों किसानों के खातों में फसल बीमा राशि जमा कराएंगे। मुख्य कार्यक्रम बैतूल में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा कृषि मंत्री कमल पटेल भी मौजूद रहेंगे। राज्य सरकार पिछले साल अतिवर्षा से बर्बाद हुई किसानों की खरीफ फसल और रबी 2021 के फसल बीमा का भुगतान सरकार शनिवार को करेगी। प्रदेश के 49 लाख 85 हजार किसानों को सात हजार 615 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिलेगी। इस बार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि पिछले साल खरीफ की फसल को अतिवर्षा से बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था।

किसानों को राजस्व परिपत्र पुस्तक के प्रविधान अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ रविवार के दिन बैंक की शाखाएं खुलकर प्रीमियम जमा कराया गया था। पहली बार 44 लाख से ज्यादा किसानों ने बीमा कराया था। फसल क्षति का संयुक्त दल बनाकर सर्वे कराया और पंचनामा भी बनवाया ताकि पारदर्शिता रहे। पहली बार वनग्रामों के पट्टेधारी किसानों को बीमा योजना में शामिल किया गया है। इसके साथ ही यह भी तय किया है कि किसी भी किसान को एक हजार रुपये से कम बीमा राशि नहीं दी जाएगी।एक हजार रुपये से कम बीमा दावा बनने पर अंतर की राशि राज्य सरकार की ओर से मिलाकर किसान को दी जाएगी।

 फसल बीमा कार्यक्रम सभी जिलों में होगा। यहां मंत्री, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बैतूल में होने वाले मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, जनसंपर्क और कृषि विभाग के विभिन्न् इंटरनेट माध्यमों से किया जाएगा। मुख्यमंत्री बैतूल में कुछ कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।बीमा योजना के तहत खरीफ-2020 एवं रबी 2020-21 के लिए 49 लाख दावे प्राप्त हुए हैं। इन सभी को बीमा राशि मिलेगी। खरीफ 2021 में ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है, उन्हें भी बीमा की 25 प्रतिशत राशि जल्द दिलाई जाएगी। इसके लिए सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। बीमा कंपनियों को प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.