कलेक्टर दीपक आर्य ने किया ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी ली

Updated on 27-01-2022 05:44 PM

सागर   सागर जिले में 73वां गणतंत्र दिवस  हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पीटीसी ग्राउण्ड पर भव्य एवं आकर्षक परेड एवं झाकियों के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होनें प्रदेश के मुख्यमंत्री का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन भी किया।

इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह, पूर्व सांसद श्री लक्ष्मी नारायण यादव, श्री गौरव सिरोठिया, श्री यश अग्रवाल, संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्लाअपर आयुक्त राजस्व श्रीमती शीतला पटले, अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस श्री विजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक, सीईओ श्री क्षितिज सिंघल, नगर निगम आयुक्त श्री आर पी अहिरवार, एडीएम श्री अखिलेश जैन, उत्तर, दक्षिण एवं नौरादेही के वन मंडल अधिकारी सहित स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने ध्वजारोहण के तत्काल बाद ही पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय धुन बजाई। मुख्य अतिथि ने खुली जीप से परेड टुकडियों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होनें परेड कमाण्डरों का परिचय भी लिया। 

झांकियों की प्रदर्षनी में शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग, जनजाति कल्याण विभाग, मत्स्योद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन , .षि विभाग, नगर पालिक निगम सागर, जेल विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। झाकियों में प्रथम स्थान पर नगर निगम की झांकी रही जबकि दूसरे स्थान पर जेल की एवं तीसरे स्थान पर जिला पंचायत द्वारा निर्मित झांकियां रही। समारोह में पुलिस द्वारा हर्ष फायर किये गए तथा पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय धुन बजाई। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने  शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़े। समारोह के प्रारंभ में मध्यप्रदेश गान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरविंद जैन एवं श्रीमती रचना तिवारी द्वारा किया गया। 

उत्.ष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्.ष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवक, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.