कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा का आकस्मिक निरीक्षण

Updated on 29-04-2022 05:41 PM

सागर कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एवं डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री आर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए साथ ही  केंद्र में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र में शत प्रतिशत कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की भर्ती के भी निर्देश दिए

कलेक्टर श्री आर्य ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने शीघ्रता से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही दवा और ऑक्सीजन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जावे।

कलेक्टर श्री आर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की एवं निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप ऑक्सीजन प्लांट लगाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हम सबका कर्तव्य है। सभी डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ अपने कर्तव्यों का सही रूप से निर्वहन कर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी रहली जितेंद्र पटेल, तहसीलदार कुलदीप पाराशर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बौद्ध, बीएमओ डॉ सुर्येश सिंघई सहित अन्य डाक्टर एवं अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.