कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. एवं पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव पहुंचे धनोरिया

Updated on 04-07-2022 07:40 PM

गुना शनिवार को बमोरी क्षेत्र के ग्राम धनोरिया में जमीनी विवाद में एक आदिवासी महिला को जिंदा जलाये जाने के तत्काल बाद कलेक्टर फ्रेंक नोबल . एवं पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव मौके पर धनोरिया पहुंचे तथा घटना की वस्तुस्थिति जानी।

कलेक्टर फ्रेंक नोबल ., पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव द्वारा धनोरिया पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर पीडित की शिकायत और संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल भोपाल रैफर कराया गया। शनिवार शाम को सामने आये इस मामले में महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।


इसी क्रम में आज सुबह कलेक्टर फ्रेंक नोबल . एवं पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक अमला ग्राम धनोरिया पहुंचा। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पीडि़त महिला के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत करते हुए घटनाक्रम की जानकारी ली, इसके साथ ही उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।


3
के खिलाफ कायमी, 2 गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी लगते ही तीन आरोपियों के खिलाफ बमोरी थाने में मामला पंजीबद्ध कर दो आरोपितयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि महिला को 2 माह पहले ही बमोरी तहसीलदार द्वारा जमीन पर कब्जा दिलाया गया था। पुलिस द्वारा मामले में हर पहलु की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.