कलेक्टर ने खजुराहो के मंदिर-मूर्तियों के संरक्षण के संबंध में पुरातत्व अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की

Updated on 11-10-2022 04:51 PM

छतरपुर
कलेक्टर छतरपुर संदीप जी.आर. ने खजुराहो के मंदिरों, मूर्तियों तथा पर्यटन स्थलों के सुरक्षात्मक, संरक्षण और विशेष देखरेख के संबंध में पुरातत्व विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान डॉ शिवाकांत बाजपेयी अधीक्षण पुरातत्वविद जबलपुर, एसडीएम डी.पी. द्विवेदी, सीएमओ खजुराहो एकता अग्रवाल एवं कनिष्ठ संरक्षण सहायक कुणाल शर्मा उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री जी.आर. ने निर्देशित करते हुए कहा कि खजुराहो में ब्रम्हा मंदिर के नजदीक पुरातत्व विभाग को पूर्ववर्ती अधीग्रहण में छूट गई जमीन के आवंटन के लिए पूरक अवार्ड तैयार करने को कहा। उन्होंने पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित ननौरा तालाब को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने एसडीएम को निर्देश दिए। साथ ही पश्चिमी मंदिर समूह, चित्रगुप्त मंदिर के पीछे दश्शु कुशवाहा का मकान 2003 में अधीग्रहीत किया जा चुका है का कब्जा पुरात्व विभाग को सौंपने की कार्यवाही करने तथा पुरातत्व को अधिग्रहीत की गई भूमि को 15 दिवस के अंदर राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सीएमओ को निदेर्शित करते हुए कहा कि नप राजनगर सेवाग्राम कॉलोनी से तालाब में आ रहे दूषित पानी को रोकने त्वरित इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि खजुराहो के प्राचीन मंदिरों के 10 भवनाशेषों पर अतिक्रमण किया गया है कि सूची लेकर सीमांकन कराते हुए उसे राजस्व की टीम के साथ हटवाएं तथा पुरातत्व विभाग को उसकी तार फेंसिंग कर संरक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जी.आर. ने कहा कि जैन मंदिर क्षेत्र के अंदर संरक्षित पुरातत्व के दृष्टिकोण से बहुमूल्य मूर्तियों के संरक्षण के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाकर सतत् निगरानी करें। उन्हांेने निर्देशित किया कि सुरक्षात्मक दृष्टि से पुरातत्व की संपत्ति के आसपास 300 मीटर तक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होगा। उन्हांेने मतंगेश्वर महादेव मंदिर में पानी लीकेज की बात संज्ञान में आने पर गंभीरता से लेते हुए पुरातत्व विभाग को आवश्यक जांच करते हुए उक्त लीकेज को ठीक करने के निर्देश दिए। जिससे पूजा-अर्चना में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.