कलेक्टर ने देखी स्मार्ट रोड-2 के काम की प्रगति’

Updated on 30-04-2022 05:41 PM

सागर कलेक्टर सह अध्यक्ष एसएससीएल दीपक आर्य ने शुक्रवार दोपहर स्मार्ट रोड-2 के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति देखी। इसके बाद लाखा बंजारा झील कायाकल्प परियोजना का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत भी उनके साथ थे।

स्मार्ट रोड-2 के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्देश दिए कि जिला पंचायत चौराहा को व्यवस्थित किया जाए। यहां पडा अनावश्यक मटेरियल तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि ड्रेन-डक्ट का जो भी काम बाकी रह गया है, उसे तुरंत पूरा किया जाए। सडक किनारे खाली पडी जमीन को भी साफ किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस सडक में रही रुकावटों को दो दिन में दूर कर ट्रैफिक शुरू किया जाए। पेयजल पाइपलाइन और सीवर लाइन का काम भी तेजी से पूरा करने के निर्देश उन्होंने दिए। उन्होंने कालीचरण चौराहा से तिली चौराहा तक सडक का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर आर्य ने लाखा बंजारा झील में चल रहे इंबैंकमेंट के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पिचिंग के दौरान लगातार पानी का छिडकाव भी किया जाए। काम में जो भी रुकावटें रही हैं, उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाएं, जिससे तत्काल निराकरण किया जा सके।

कलेक्टर आर्य ने चकराघाट पर चल रहे घाट निर्माण का काम भी देखा। उन्होंने कहा कि जहां से एलिवेटेड कॉरिडोर जुड रहा है, उस स्थान को छोडकर बाकी जगह में घाट का निर्माण किया जाए। इस दौरान स्मार्ट सिटी और पीएमसी के इंजीनियर्स और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.