अवैध कालोनियों पर सख्त हुए कलेक्टर

Updated on 30-04-2022 05:47 PM

गुना कलेक्टर फ्रेंक नोबल . ने कलेक्टर सभागार में शहर में हो रहे अतिक्रमण एवं अवैध कालोनियों के निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। समीक्षा बैठक में उन्होंने नागरिकों से अपील की, कि वह वैद्य कालोनियों में ही पूरी जानकारी प्राप् कर भू-खण् का क्रय करें।

ताकि उन्हें बाद में मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं होना पड़े। तत्संबंध में तहसीलदार शहरी एवं ग्रामीण को तर्क देते हुए समझाइश दी कि किसी भी हाल में अवैध विकसित हो रही कालोनियों को बख्शा जाये। यदि कोई भी कालोनी अवैध रूप से काटी जाकर भू-खण् विक्रय की जानकारी की शिकायत प्राप् होती है

 और जांच में तथ् सही पाये जाते हैं तो तहसीलदार व्यक्तिगत रूप से जवाबदार होंगे एवं उनके विरूद्ध विधिसम्मत सख् कार्यवाही भी की जावेगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पिछले 6 महीनों में अवैध कालोनी एवं अतिक्रमण के संबंध में क्या कार्यवाहियां की गयी है, इसकी जांच मैं स्वयं करूंगा। आज समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के पालन की समीक्षा 15 दिवस उपरांत पुन: की जावेगी।

समीक्षा बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि अवैध कालोनाईजरों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही में 37 प्रकरणों में परिवाद प्रस्तुत किया जा चुका है एवं 56 प्रकरणों में सुनवाई के अवसर प्रचलन में हैं। उन्होंने मुख् नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए गये कि 10 मई को ऐसे प्रकरणों में हर हाल में परिवाद पेश किए जाएं। उन्होंने मुख् नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 10 मई तक केस पूर्णं करें।

आयोजित बैठक में कलेक्टर ने अवैध कालोनियों एवं अतिक्रमण की समीक्षा करते हुए बिंदुवार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग होती है और यदि उसकी शिकायत प्राप् होती है, उसकी जांच की जाने पर यदि सही पायी गयी तो संबंधित तहसीलदारों के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करने की कार्यवाही की जावेगी।

पंजीयक कार्यालय गुना से जितनी भी रजिस्ट्रियां हो रही हैं उनकी जानकारी प्राप् होने पर यदि वह अवैध पायी जाती हैं तो उस पर अनुविभागीय अधिकारी तत्काल कार्यवाही करें। बैठक में मुख् नगर पालिका अधिकारी को 56 प्रकरणों में 10 मर्इ पूर्व कम्पलीट करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यदि अवैध कालोनी में विक्रय की संभावना का मामला संज्ञान में आता है तो उस पर राजस् अभिलेखों के कैफियत कॉलम में विक्रय निषेध की प्रविष्टि की जाये।

आज आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर आदित् सिंह, तहसीलदार शहरी एवं ग्रामीण सिद्धार्थ भूषण एवं श्रीमति लीना जैन, मुख् नगर पालिका अधिकारी तेजसिंह यादव, पंजीयक श्री राठौर उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.