महंगी होगी कॉलेज की पढ़ाई

Updated on 21-03-2022 11:03 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में कॉलेज की पढ़ाई अब महंगी होगी। खर्च बढऩे से फीस में आठ से दस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालयडीएवीवी अपनी अध्ययनशालाओं से संचालित पाठ्यक्रम की फीस बढ़ाने की तैयारी में लग गया है। कोरोनाकाल के दो साल बाद पाठ्यक्रमों की फीस बढ़ाने को लेकर कई विभागाध्यक्षों ने कुलपति के सामने सुझाव रखा है। हालांकि फिलहाल फीस से जुड़े मुद्दे पर कोई फैसला नहीं हुआ है लेकिन फीस में आठ से दस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है। स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के बाद एडमिशन सेल को इस संबंध में प्रस्ताव देना है।

कोरोनाकाल में लाकडाउन लगने से नौकरी करने वालों और व्यापारियों का कामकाज खासा प्रभावित हुआ था। ऐसे परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़े, इसलिए विश्वविद्यालय ने 2020 और 2021 सत्र में फीस नहीं बढ़ाने का फैसला किया था। अध्ययनशालाओं से तब आनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई हुई जिससे खर्च भी कम हुआ था।

अब विश्वविद्यालय में कक्षाओं में दोबारा आफलाइन पढ़ाई होने लगी है। इससे विभागों का खर्च भी बढऩे लगा है। कई विभागों के नए भवन का निर्माण और नवीनीकरण का काम भी होना है। विवि के पास बजट बहुत है। इन्हीं वजहों से फीस बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अनेक विभागों ने फीस बढ़ाने को लेकर कुलपति से चर्चा भी की है। बताया जाता है कि परीक्षा के बाद एडमिशन सेल को इस संबंध में प्रस्ताव देना है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों से राय ली जाएगी। फीस में आठ से दस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.