वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई,160 व्यवसायिक स्थानों पर छापा

Updated on 17-10-2022 04:32 PM

भोपाल
वाणिज्यिक कर विभाग के “टैक्स रिसर्च एन्ड एनालिसिस विंग” ने डाटा एनालिटिक्स का उपयोग कर फटाका का व्यवसाय करने वाले प्रदेश के 22 जिलों के 61 व्यवसाइयों के 160 व्यावसायिक स्थानों पर छापे की कार्यवाही की। सभी छापों में लगभग 35 से 40 करोड़ यपये की कर चोरी पकड़ी एवं कार्रवाई के दौरान 6 करोड़ रूपये जमा कराए गए। वाणिज्यिक कर आयुक्त लोकेश कुमार जाटव के निर्देशन में 22 जिलों में एक साथ छापे की कार्यवाही में 160 अधिकारियों का दल और 450 सहयोगी शामिल थे।

इन पर की गई कार्यवाही का ब्यौरा
इन्दौर जिले में मेसर्स सतनाम फायर वर्क्स, मेसर्स क्लासिक फायर वर्क्स, मेसर्स सांई बाबा एजेंसी, मेसर्स लक्ष्मी फायर वर्क्स, मेसर्स विजय ट्रेडर्स, मेसर्स संजय राखी एंड फटाका हाउस, मेसर्स खेमा फायर वर्क्स, मेसर्स प्रभु फायर वर्क्स, मेसर्स सुंदरम एजेंसी, मेसर्स खेमा एजेंसी, मेसर्स रवि फायर वर्क्स, मेसर्स उज्जवला फायर वर्क्स, देवास जिले में मेसर्स मालवा फायर वर्क्स, मेसर्स मांगीलाल छगनिराम फारय वर्क्स, उज्जैन जिले में मेसर्स बालाजी फायर वर्क्स, धार जिले में मेसर्स बुरहानी फायर वर्क्स, मंदसौर जिले में मेसर्स सतनाम ट्रेडर्स भानपुरा, नीमच जिले में मेसर्स हुजेफा अबुजराली, भोपाल जिले में मेसर्स नेशनल फायर वर्क्स, मेसर्स आर.के. फटाका हाउस, मेसर्स महालक्ष्मी ट्रेडर्स, मेसर्स एम.पी. फायर वर्क्स, मेसर्स महादेव फायर वर्क्स, मेसर्स कालू फटाका सेंटर, मेसर्स आकाश फायर वर्क्स, बैतूल जिले में मेसर्स शिवशक्ति इंटर प्राईजेस, हरदा जिले में मेसर्स एच.जी. फायर वर्क्स, मेसर्स दाता फायर वर्क्स, विदिशा जिले में मेसर्स ओम हार्डवेयर स्टोर, ग्वालियर जिले में मेसर्स महाराजा केमिकल, गुरूकृपा फायर वर्क्स, मेसर्स मोनी ट्रेडर्स, मेसर्स आर.के. फायर वर्क्स, मेसर्स बांके बिहारी ट्रेडर्स, मेसर्स कैलादेवी फायर वर्क्स, गुना जिले में मेसर्स राजेश ट्रेडिंग कंपनी और शिवपुरी जिले में मेसर्स नवोदित खण्डेलवाल के संस्थान में छापामार कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार जबलपुर जिले में मेसर्स तान्या एजेंसी, मेसर्स एम.के. ट्रेडर्स, मेसर्स जय दुर्गा स्पार्क्स, मेसर्स जय शांई बाबा स्पार्क्स, मेसर्स संस्कृति मार्केटिंग, मेसर्स मोहित ट्रेडिंग, मेसर्स स्वास्तिक ट्रेडर्स, मेसर्स प्रदीप मार्केटिंग, मण्डला जिले में मेसर्स दरयानामल घानूमल, मेसर्स दरयानामल घन्नुमल एंड संस, कटनी जिले में मेसर्स कृष्णा फायर वर्क्स, मेसर्स आशीष ट्रेडर्स, मेसर्स आकाश कुमार पोपटानी (यू.आर.डी.), खण्डवा जिले में मेसर्स के.सी.सी. फायर वर्क्स, सागर जिले में मेसर्स बनवारी इलेक्ट्रिक एंड सुधारक, मेसर्स वरायटी स्टोर्स, रीवा जिले में के.जी. ट्रेडर्स, बालाघाट जिले में विजय सेल्स, मेसर्स वाधवानी एजेंसी, छिंदवाड़ा जिले में मेसर्स खण्डेलवाल जनरल स्टोर्स, मेसर्स भानुप्रकाश फायर वर्क्स, मेसर्स भारतीय बारूद उद्योग, मेसर्स ओम प्रकाश फायर वर्क्स और सतना जिले में मेसर्स गरिमा ट्रेडर्स के संस्थान में कार्रवाई की गई।

विभाग की डेटा एनालिसिस टीम द्वारा किये गये डेटा के सूक्ष्म विश्लेषण के आधार पर कर अपवंचन में संलग्न व्यवसाइयों पर विभाग द्वारा लगातार सेक्टर वाइज प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जो जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा वृहद् स्तर पर डाटा एनालिटिक्स का कार्य किया जा रहा है। विभाग के इंदौर मुख्यालय में डाटा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गयी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.