देश की कम्पनियाँ प्रदेश में आकर लगायें वन और पायें कार्बन क्रेडिट - वन मंत्री डॉ. शाह

Updated on 14-01-2022 05:19 PM

भोपाल। वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा हैकि देश की बड़ी कम्पनियाँ निर्माण और उत्खनन कार्यों के लिये भूमि का अधिग्रहण करती हैं, बदले में वनों का विकास जरूरी है। इस तरह की कम्पनियों को मध्यप्रदेश आकर वन विकास निगम के जरिये वनों के विकास में आगे आना चाहिये। वन मंत्री डॉ. शाह गुरुवार को इंदौर में वन विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ कर रहे थे।

वन मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि कम्पनियों द्वारा वनों के विकास के बदले कार्बन क्रेडिट प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में विभिन्न कोयला कम्पनी ओर अंडमान निकोबार द्वीप प्रशासन से चर्चा हुई है।

वन मंत्री ने कहा कि निमाड़-मालवा क्षेत्र में वनों की अधिक जरूरत है और इंदौर कॉर्पोरेट का मुख्य केन्द्र होने से वन विभाग और विभिन्न निजी कम्पनियों के बीच अधिक तालमेल बनाकर कार्य किया जायेगा। इसी मंशा से क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ किया गया है। इस मौके पर वन विकास निगम एम.डी. अभय पाटिल, अपर प्रबंध संचालक कैप्टन .के. खरे सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.