निजी स्कूलों के खिलाफ मिली फीस से संबंधित शिकायतें

Updated on 20-03-2022 08:00 PM

भोपाल   राजधानी सहित प्रदेश भर के निजी स्कूलों के खिलाफ मनमानी फीस वसूली को लेकर कई शिकायतें मिल रही है। वहीं राजधानी में सीबीएसई स्कूलों के खिलाफ फीस को लेकर मनमानी की शिकायतें मिल रही है। कोरोना लाकडाउन के कारण दो साल तक स्कूल नहीं खुले, लेकिन स्कूल प्रशासन अभिभावकों से पूरी फीस वसूल रहा है। ऐसी ही कुछ सीबीएसई स्कूलों की शिकायत भोपाल से लोकसभा सदस् प्रज्ञा ठाकुर के पास भी पहुंची थी। सांसद प्रज्ञा ठाकुर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना द्वारा छह सदस्यीय समिति बनाई गई।

इस समिति के पास राजधानी के करीब 20 से अधिक निजी स्कूलों के खिलाफ फीस से संबंधित शिकायतें मिली है। यह समिति जांच के बाद चार मुख्य बिंदुओं पर स्कूलों की रिपोर्ट तैयारी करेगी। सांसद यह रिपोर्ट केंद्र को भेजेंगी। जांच में मुख्य रूप से स्कूलों के सिलेबस, फीस और सुरक्षा संबंधी मापदंड के बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। अभिभावक अपनी शिकायत समिति के पास भेज सकते हैं। सांसद कार्यालय से शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9302766670, 9826866968 जारी किए गए है।

 अभिभावक इन नंबरों पर वाट्सएप भी कर सकते हैं। जांच समिति सदस्यों में भगवत सिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव, प्राचार्य सुधाकर पाराशर, दीवान सिंह, शिक्षक भगत सिंह रघुवंशी, शिक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव शामिल है।बता दें कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर के पास निजी स्कूलों के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थीं। इस कारण राजधानी में संचालित सभी सीबीएसई स्कूलों की जांच करने के निर्देश डीईओ को दिए थे।

 इनमें मुख्य रूप से स्कूलों में एनसीआईआरटी सिलेबस के साथ छात्र शिक्षक संख्या अनुपात, सुरक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था के अलावा कोरोना काल में अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलने की शिकायतों की जांच की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी को 15 दिन में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट राज्य शासन के साथ ही सीबीएसई बोर्ड और शिक्षा मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.