रेलों में आसानी से मिलने लगे हैं कन्फर्म टिकट

Updated on 01-05-2022 06:13 PM
भोपाल । भोपाल से होकर नईदिल्ली और मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में अब आसानी से कन्फर्म टिकट मिलने लगे हैं। इसके लिए यात्री को यात्रा करने से करीब 10 दिन पहले बुकिंग कराना होगा। इसके बाद कंफर्म टिकट मिलना तय हो सकता है। ऐसा ट्रेनों में वेटिंग घटने के कारण हो रहा है। पूर्व की तुलना में 15 से 40 वेटिंग ही रह गई है। गिनी-चुनी ट्रेनों में ही नो रूम की स्थिति है। उल्लेखनीय है कि भोपाल से रोजाना रात 12.40 मुंबई के सीएसएमटी के लिए राजधानी एक्सप्रेस गुजरती है।
 इस ट्रेन में पांच मई की स्थिति में बर्थ खाली है। यह ऐसी ट्रेन है जिसमें ज्यादातर वेटिंग रहती है। अप्रैल माह में इस ट्रेन में ज्यादातर वेटिंग रही है। भोपाल से गुजरने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस भी मुख्य ट्रेनों में आती है। इसमें टिकट की हमेशा ही अधिक मांग रहती है। बीते माह ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम की स्थित रही है लेकिन फिलहाल इसमें एक से लेकर आठ वेटिंग ही है। ये वेटिंग आने वाले पांच मई के आसपास है। 10 मई के बाद की तारीखों में तो इसमें कन्फर्म टिकट मिल रहे हैं। 
भोपाल में ठहराव लेकर हजरत निजामुददीन जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में अगले सप्ताह की यात्रा के लिए कन्फर्म बर्थ है तो शताब्दी एक्सप्रेस में इसी हफ्ते की यात्रा के बर्थ कन्फर्म मिल रहे हैं हालांकि इस दिशा मे रवाना होने वाली केरला एक्सप्रेस में वेटिंग बढ़ने लगी हैं। भोपाल एक्सप्रेस में भी वेटिंग है। यात्री आनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट इसके लिए अच्छा विकल्प है। इसका अधिकृत एप भी है। यदि खुद का लागइन हो तो दो से तीन मिनट में टिकट बुक किया जा सकता है। 
यदि खुद से आनलाइन टिकट बुक करने में दिक्कत आ रही हो तो नजदीक के सेवा प्रदाता से भी टिकट खरीद सकते हैं। रेलवे स्टेशनों के काउंटरों से भी टिकट मिलते हैं। ऐसे वेटिंग के टिकटों पर भी यात्रा की जा सकती है। कन्फर्म नहीं होने की स्थिति में ये स्वत: निरस्त नहीं होते हैं।बता दें कि भोपाल से उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों के लिए ट्रेनें गुजरती हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.