कांग्रेस ने भी पकड़ी सॉफ्ट हिंदुत्व की राह...

Updated on 13-01-2022 10:48 PM

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर जाती नजर आने लगी है। पहले भी कई मौकों पर इसकी झलक देखने को मिल चुकी है। अब महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रही है।

जानकारी के अनुसार 14 जनवरी मकर सक्रांति पर्व पर प्रदेश के सभी जिलों में दोपहर 3 बजे आयोजित हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसका बीड़ा महिला कांग्रेस ने उठाया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के बाहर भी हनुमान चालीसा का पाठ होगा। मध्य प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी की ओर से हमेशा से आरोप लगते रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी अल्प संख्यकों की पक्षधर है।

जबकि कांग्रेस बार-बार सफाई देती रही है कि वो सभी समाज की पार्टी है। सभी धर्मों का आदर करती है। कई बार सार्वजिनक मंच पर भी इस मामले को लेकर बयानबाजी हुई हैं। खुद को हिंदू विरोधी नहीं होने को लेकर कांग्रेस अब सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ रही है। इसी के मद्देनजर मकर संक्रांति पर वो भगवान हनुमान की शरण में जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी इसी राह पर हैं। हाल ही दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि वो कभी हिंदू विरोधा नहीं रहे हैं, कभी हिंदुत्व को नकारा है। कमलनाथ भी प्रदेश स्तरीय हनुमान चालीसा का पाठ करवा चुके हैं।

आज से 'लड़की हूं, लड़ सकती हूंÓ अभियान

मप्र महिला कांग्रेस आगामी 14 जनवरी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर महिला शक्ति को सुदृढ़, सशक्त बनाने और प्रदेश की भाजपा सरकार में व्याप्त महिला अत्याचार, महिला अपराध, शोषण से मुक्ति दिलाने मप्र में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूंÓ अभियान की शुरूआत करने जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.