कांग्रेस का शिवराज सरकार पर हमला, जीतू पटवारी बोले-

Updated on 31-03-2022 03:30 PM

भोपाल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी व्यापमं घोटाले को लेकर सरकार पर हमला किया है। पटवारी ने कहा कि व्यापमं कांड लगातार मध्यप्रदेश को कलंकित कर रहा है। सरकार उसे सहयोग कर रही है। व्यापमं का पहला कांड दुनिया भर में जग जाहिर है। दूसरी बार कृषि विस्तार अधिकारी के पदों में एक ही गांव के, एक ही जाति के और बीजेपी के एक प्रमुख नेता के कहने पर लगा दिए। ये अब व्यापमं थ्री है। पटवारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

पटवारी ने कहा कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में नियमों की अनदेखी हुई है। व्यापमं द्वारा जो रोल नंबर आवंटित किए, उसमें पूर्व घोटाले की तरह स्कोरर का लाभ दिया गया। अपने लोगों को लेकर दिया रेवड़ी बांटी गईं। अपने लोगों सुविधानुसार और नजदीकी केंद्र दिए गए। 41 दिन तक चली भर्ती को ऐतिहासिक बताते हुए, इस भी सवाल खड़े किए। पटवारी ने कहा कि इतने लंबे समय तक परीक्षा चलना अपने आप में घोटाले की ओर संकेत करता है। पटवारी ने रिजल्ट में पहले क्वालिफाइड करने और बाद में डिसक्वालिफाइड करने पर भी सवाल खड़े किए। मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही, कहा कि प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के मामले की भी जांच होनी चाहिए। पटवारी ने कहा कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 से 6000 रिक्त भरे जाने हैं। 17 फरवरी से 74 शिफ्ट में परीक्षा ली गई। जिसका परीक्षा 24 मार्च को आया। 12 लाख 72 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने 800-800 फीस देकर आवेदन किया। 7 लाख 98 हजार एक परीक्षा में शामिल हुए। 4 लाख 74 हजार 304 अनुपस्थित रहे। 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई।

नॉर्मलाइजेशन का मनमाने ढ़ंग से उपयोग हुआ

नॉर्मलाइजेशन का कैसा उपयोग हुआ। इसका उपयोग मनमाने तरीके से उपयोग होता है। यह नॉर्मलाइजेशन कैसे निकाला गया, इसका कहीं उल्लेख नहीं मिलता। परिणाम में भूतपूर्व सैनिकों के लिए 600 पदों पर आरक्षित रखा गया था। इसके लिए भी भूतपूर्व सैनिक चयनित नहीं हुआ। जबकि हजार से ज्यादा भूतपूर्व सैनिकों ने आवेदन किए थे।

कमलनाथ पर सबको भरोसा

पटवारी ने कहा कि महंगाई के खिलाफ प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जा रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता अरुण यादव और अजय सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रदेश कांग्रेस की बेहतरी के लिए मिल रहे हैं। कमलनाथ पर के नेतृत्व में सबको भरोसा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.