लोकतंत्र का सम्मान नहीं कुर्सी जाने का विलाप कर रही है कांग्रेस :विष्णुदत्त शर्मा

Updated on 21-03-2022 05:22 PM

भोपाल कांग्रेस और उसके नेताओं ने ना तो कभी लोकतंत्र का सम्मान किया है ना ही संविधान के प्रति उनकी आस्था रही है। एक ही परिवार की तानाशाही से चलने वाली इस पार्टी ने संवैधानिक तरीकों से चुनी हुई सरकारों को अपदस्थ करने में भी संकोच नहीं किया है। लोकतंत्र के नाम पर कांग्रेस जो ढोंग कर रही है वास्तव में यह उसकी लोकतंत्र के प्रति आस्था नहीं बल्कि कुर्सी छिन जाने का विलाप है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही

श्री शर्मा ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस ने देश में 105 बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को कुचलने का काम किया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि इन सरकारों की बर्खास्तगी का आधार कोई देश या लोकतंत्र की भलाई नहीं था बल्कि कांग्रेस नेतृत्व ने अपने अहंकार की तुष्टि और छोटी-छोटी  असहमतियों  से खिन्न होकर इन सरकारों को  बर्खास्त किया था। 1975 में तो कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र के सीने पर ऐसा घाव दिया है जिसकी पीड़ा हमेशा महसूस की जाती रहेगी। श्री शर्मा ने कहा कि जो कमलनाथ लोकतंत्र की दुहाई देकर अपनी सरकार जाने का मातम मना रहे हैं उस समय वह भी उस मंडली के सदस्य थे जिसने देश में आपातकाल लगाने की वकालत की थी।

      श्री शर्मा ने कहा कि मैं प्रदेश की जनता को इस बात की बधाई देता हूं कि आज ही के दिन उसे एक ऐसी सरकार से मुक्ति मिली थी जो अराजकता , कुशासन और भ्रष्टाचार की प्रतीक बन गई थी। संविधान और लोकतंत्र को धता बताते हुए उस सरकार का संचालन पर्दे के पीछे बैठे हुए लोग कर रहे थे और हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अपराधी और माफिया बेलगाम हो गए थे। यहां तक कि उस सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक भी अपने ही नेताओं पर इन गुंडों और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे थे। ऐसे में सिंधिया जी और उनके साथियों ने उस सरकार  से मुक्ति दिलाकर वास्तव में प्रदेश और लोकतंत्र पर उपकार ही किया है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.