निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 20 को बुलाई बैठक

Updated on 17-05-2022 06:44 PM

पंचायत राज संस्था की बैठक में बनेगी कार्ययोजना
भोपाल । प्रदेश कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने  आगामी बीस मई को पंचायत राज संस्था की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पूर्व जिला और जनपद पंचायत अध्यक्षों को बुलाया गया है। इनसे चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लेने के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डीपी धाकड़ ने बताया कि बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलेवार चर्चा होगी। इसमें जिला और जनपद पंचायत सदस्य के लिए प्रत्याशी चयन का आधार तय किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत टिकट चिह्नित करने के फार्मूले, स्थानीय स्तर पर सहमति बनाने और प्रदेश स्तर से प्रभारी बनाने पर विचार किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को उन्होंने नसीहत दी कि नारेबाजी से ज्यादा कालेज की इकाई पर ध्यान दो। नारेबाजी से कुछ नहीं होता है। यदि कालेज इकाई मजबूत हो गई तो 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस का बड़ा आधार है। इसे मजबूत करने की जरूरत है। आज का युवा बहुत समझदार है। मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती युवाओं के भविष्य की है। बेरोजगार बढ़ती जा रही है। सरकार के पास कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। संगठन का विस्तार करके युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम किया जाए। कालेज और विश्वविालय की कार्यकारिणी गठित होने के बाद भोपाल में बड़ा कार्यक्रम करेंगे। इस दौरान चौकसे ने भरोसा दिलाया कि जन्द ही पूरे प्रदेश में कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। पूरा संगठन कांग्रेस की सरकार बनवाने में भूमिका निभाएगा। राज्य की भाजपा सरकारी असफलताओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस के पक्ष माहौल बनाने के प्रयास तेज किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.