कांग्रेस नेता अजय सिंह को सुनाई सजा, लगाया जुर्माना

Updated on 01-05-2022 06:41 PM

 भोपाल पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह को अदालत उठने तक खडे रहने और दस हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने अजय सिंह को यह सजा वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव मेंजनसभाओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एवं उनकी पत्नी साधना सिंह पर व्यक्तिगत टिप्पणियां करने को लेकर सुनाई है। श्री सिंह ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह को व्यापमं मामले में भ्रष्टाचार में लिप्त बताया था, जबकि शिवराज सिंह को रेत माफिया की संज्ञा दी थी।

चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ राजधानी की जिला अदालत में मानहानि का प्रकरण लगाया था। इस मामले में शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट विधान माहेश्वरी ने फैसला सुनाया है। इसके तहत अजय सिंह राहुल भैया पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही अदालत उठने तक खड़े रहने की सजा दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और साधना सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दीपेश जोशी ने पैरवी की। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव में व्यापमं घोटाला के अलावा अवैध रेत उत्खनन को कांग्रेस ने प्रमुख मुद्दा बनाया था।

उस दौरान अजय सिंह ने सागर, दमोह और खरगोन में हुई जनसभाओं में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को रेत माफिया बताते हुए उनके परिवार के लोगों पर अवैध रेत उत्खनन करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह पर भी चुनावी सभा में व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पत्नी साधना सिंह के साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए थे।

उन्होंने बताया था कि चुनावी सभा का प्रसारण विभिन्न न्यूज चैनलों पर हुआ। समाचार पत्रों में भी उनके उनकी पत्नी के बारे में अजय सिंह द्वारा की गई व्यक्तिगत टिप्पणियां प्रकाशित हुई। यह बात उनके रिश्तेदारों को काफी बुरी लगी। साथ ही उन्होंने स्वयं को काफी अपमानित महसूस किया। अदालत ने मानहानि के प्रकरण को स्वीकार कर लिया था, तब से इस मामले में सुनवाई चल रही थी। शनिवार को इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.