
भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में एक जैसी राजनीति नहीं चलती है। कांग्रेस की मीडिया टीम को पूरी आक्रामकता और निष्ठा से अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। कांग्रेस के प्रवक्ता जब भी डिवेट में जाये स्टडी करके अपनी पूरी तैयारी के साथ जाये। प्रवक्ता को डिवेट में जाने, बाईट देने के पहले विषय की जानकारी होना चाहिए।
श्री नाथ ने कहा कि मीडिया में अपनी बात रखने के लिए आरटीआई बहुत बड़ा माध्यम है। भाजपा झूठ बोलने और भ्रमित करने में बहुत माहिर है। मीडिया के साथी प्रेस रिलीज, बाईट आदि
में भाजपा के गलत को पूरी ताकत के साथ उठायें। जो लोग समाचार न देखकर मनोरंजन और सीरियल देखते हैं, उन तक
भी अपनी बात पहुंचायें। सामाजिक संगठनों और एनजीओ से संपर्क करें। अभी तक हम जहां नहीं पहुंच पाये हैं, हम वहां
तक पहुंचें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी निष्ठा ही पार्टी की ताकत है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने
कहा माननीय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने मीडिया टीम पर जो विश्वास व्यक्त किया हैं, वह उस
पर पूरी तरह खरी उतरेगी। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारी और प्रवक्ता बैठक में उपस्थित रहे।