सीएम के साथ आरोपित अधिकारी की मौजूदगी पर कांग्रेस ने जताया ऐतराज

Updated on 24-03-2022 10:57 PM

भोपाल   प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ राजधानी भोपाल में 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण का शुभारंभ बुधवार से किया गया है। इसके लिए करीब 200 स्कूलों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इसमें करीब 86 हजार बच्चों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों में होने वाले टीकाकरण के लिए जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुधवार को बच्चों के टीकाकरण शुभारंभ का कार्यक्रम अरेरा कालोनी स्थित शासकीय नवीन कन्या उमावि में आयोजित किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शुभारंभ अवसर पर पहुंचे। स्कूलों में समन्वय की जिम्मेदारी डीपीसी राजेश बाथम को दी गई है, जिन पर अधीनस्थ महिला कर्मचारी ने यौन प्रताडऩा के आरोप लगाए थे। यहां बच्चों के साथ मुख्यमंत्री ने एक फोटो खिंचावाई, जिसमें राजेश बाथम भी पीछे खड़े मुस्कुरा रहे हैं।

इस फोटो को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कमल नाथ के मीडिया प्रभारी नरेंद्र सलूजा ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने इस तस्वीर को लेकर ट्रवीट किया और इसे आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि स्कूल शिक्षा विभाग के जिस अधिकारी पर एक महिला ने छेड़छाड़ और प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई हुई है, वो अधिकारी मुख्यमंत्री के करीब और फोटो में कैसे पहुंच गया यह आपत्तिजनक है।

दरअसल करीब छह माह पहले राजधानी के डीपीसी कार्यालय में पदस्थ एक महिला कर्मचारी ने राजेश बाथम के खिलाफु यौन प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री, विभागीय अधिकारियों को शिकायत की थी। लेकिन मामले में छह महीने से अधिकारी डीपीसी को बचाने में लगे है। करीब दो महीने पहले जिला प्रशासन की जांच भी पूरी हो चुकी है। मामले में लीपापोती होता देख राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा इंदर सिंह परमार ने रिपोर्ट तलब की थी। उक्त मामले में कार्रवाई के लिए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद इसके कोहेफिजा थाना में दर्ज प्रकरण को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यह है मामला

पीडि़त महिला 2017 से डीपीसी कार्यालय में कार्यरत है। महिला का आरोप है कि बाथम उसके साथ आफिस में अश्लील हरकतें करते थे। उसे देर रात तक ऑफिस में रुकने को कहा जाता था। कोरोना के दौरान सिर्फ उसे ही ऑफिस बुलाया गया। इस दौरान बाथम उससे छेड़छाड़ करते थे। गंदी बातें और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर परेशान किया जाने लगा। इसी से परेशान होकर महिला ने विभाग में इसकी शिकायत की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.