भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Updated on 28-03-2022 11:25 PM

भोपाल   भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा सांची दूध के दाम बढ़ाकर लाखों उपभोक्ताओं पर थोपी गई महंगाई पर युवक कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भोपाल दुग्ध संघ जबरन थोपे गए दाम वापस लें।

 बीते इन सात दिनों में उपभोक्ताओं वसूली गए अतिरिक्त रुपये लौटाए जाएं। ऐसा नहीं किया तो विरोध दर्ज कराएंगे। इसकी जवाबदारी भोपाल दुग्ध संघ की होगी। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से भी उपभोक्ताओं पर थोपी गई महंगाई को गलत ठहराया है। इसे उपभोक्ताओं के साथ अन्याय बताकर आपत्ति दर्ज कराई है।

मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सांची दूध के दाम एक साथ चार रुपये बढ़ाना पहले ही ठीक निर्णय नहीं था। उस पर भी भोपाल दुग्ध संघ द्वारा एक रुपये अतिरिक्त दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर महंगाई थोपना ठीक नहीं है। यह सब कुछ सरकार के संरक्षण में हुआ है। इसके लिए कोई एक जिम्मेदार नहीं है। ये दाम तत्काल वापस करने चाहिए, जिसे लगाकार वसूला जा रहा है। यह बिना शासन के अधिकारियों के संरक्षण के हो ही नहीं सकता।

मप्र युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि पहले ही लोग महंगाई से परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से अधिक है। गैस महंगी मिल रही है। ऐसे में सांची का दूध भी महंगा कर देना यह तो बहुत ही गलत है। यह संस्था उपभोक्ताओं के हितों के लिए बनाई गई है इसका मकसद लाभ कमाना नही है।

तब भी व्यापारियों की तरह निर्णय लिए जा रहे हैं। सरकार के रहते कोई सहकारी संस्था इस तरह मनमाने तरीके से दाम बढ़ा ही नहीं सकती। यदि भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई तो युवक कांग्रेस द्वारा विरोध दर्ज कराया जाएगा।

आम आदमी पार्टी भी मूल्य वृद्धि के खिलाफ

इधर आम आदमी पार्टी मप्र के अध्यक्ष पंकज सिंह का कहना है कि दुग्ध संघ उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए हैं। ये जबरन मूल्य वृद्धि थोप रहे हैं। यह सरकार को ध्यान देना चाहिए।

और किसानों के लिए दाम बढ़ाने में आनाकानी

उपभोक्ताओं को बेचे जाने वाले दूध के दाम तो भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने मनमर्जी से बढ़ा दिए लेकिन किसान के लिए खरीदी दाम नहीं बढ़ाएं हैं। किसानों ने नाराज होकर 21 से 24 मार्च तक सहकारी समितियों में दूध बेचना भी बंद कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.