18 साल बाद नगर सत्ता में कांग्रेस की वापसी

Updated on 18-07-2022 07:51 PM

जबलपुर नगर निगम जबलपुर के महापौर पद के लिये मतदाताओं ने कांग्रेस के महापौर को चुन लिया। जगत बहादुर सिंह अन्नू नगर निगम की कमान संभालेंगे। लगभग 18 साल बाद नगर सत्ता पर कांग्रेस काविद होने जा रही है। लेकिन वार्डों में कांग्रेस के मुकाबलें भाजपा भारी दिखाई दे रही है। 79 वार्डों में से 43 वार्डों में भाजपा और 28 में कांग्रेस, 6 निर्दलीय और औवेसी की पार्टी मजलिस के 2 प्रत्याशी जीते है। इनमें से दो निर्दलीय कांग्रेस विचारधारा के है तो दो भाजपा विचारधारा के है। कांगे्रस ने इस बार जहां पश्चिम उत्तर मध्य और पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं केंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।उत्तर मध्य के सबसे मजबूत कहे जाने वाले भाजपाई गढ़ सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड जहां से महापौर प्रत्याशी को 178 वोटों से हार का सामना करना प़़ड़ा, जो चौंकाने वाला रहा।


जबकि केंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। गत 6 जुलाई बुधवार को यहां डाले गये वोटों की गिनती का काम रविवार की सुबह महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला में सुबह 9 बजे के बाद प्रारंभ हुआ। काफी गहमागहमी और कश्मकश पूर्ण माहौल में वोटों की गिनती का काम चलता रहा। जिन वार्डों में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की बीच रस्साकसी का दौर चलता रहा। वहां गहमा गहमी का माहौल रहा। पहले दौर से ही वार्डों में भाजपा और महापौर पद के लिये कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे थे और दोपहर होते-होते स्पष्ट संकेत गये थे कि जबलपुर की नगर सरकार कांग्रेस के पार जा रही है।


महापौर पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू शुरुआती दौर में ही जो बढ़त बनाए तो पीछे मुड़कर नहीं देखा, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की डॉ.जितेंद्र जामदार को लगभग 42 हजार मतों से पराजित किया। जबकि वार्डों में नतीजे उलट-पुलट रहे थे, जो शुरूआती दौर में पीछे थे, वे बाद में आगे हो गये। कई जीतते-जीतते हार गये और हारते-हारते जीत गये। नगर निगम के 79 वार्डों में से 44 वार्डों में भाजपा और 28 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

-
महापौर प्रत्याशियों को मिले मत.....
महापौर पद के लिये कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस की ओर से जगत बहादुर सिंह अन्नू, 2 लाख 93 हजार 188, और भाजपा के डॉ.जितेंद्र जामदार को 2 लाख 48 हजार 963 वोट मिले। जबकि 19 हजार 419 वोट पाकर बसपा तीसरे नंबर पर रही। बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी शिवसेना किसी भी वार्ड में खाता नहीं खोल पाई, जबकि 42 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारें थे। 6 हजार 322 मत नोटा को मिलें, तो जदयू के विनोद पटेल को 3 हजार 456 वोट से संतोष करना पड़ा।

-
किस वार्ड से कौन जीता...............
गढ़ा वार्ड क्रमांक 1 से मनीष महेश पटेल (कांग्रेस)
स्वामी वीरेन्द्र पुरी वार्ड क्रमांक 2 से राहुल साहू (भाजपा)
त्रिपुरी वार्ड क्रमांक 3 से सुनील पुरी गोस्वामी (भाजपा)
शंकर शाह नगर वार्ड क्रमांक 4 से दिनेश तामसेकर (कांग्रेस)
सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 5 से अनुपम जैन (कांग्रेस)
इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 6 से प्रिया संजय तिवारी (भाजपा)
वीरसावरकर वार्ड क्रमांक 7 से पूजा श्रीराम पटेल (भाजपा)
ग्वारीघाट वार्ड क्रमांक 8 से शारदा कुशवाहा (भाजपा) .


दादा बाबूराव परांजपे वार्ड क्रमांक 9 से मालती चौधरी (भाजपा)
गुप्तेश्वर वार्ड क्रमांक 10 से निशा राठौर (भाजपा)
गिरीराज किशोर कपूर वार्ड क्रमांक 11 से राजकुमार पटेल (भाजपा)
जार्ज डिसिल्वा वार्ड क्रमांक 12 से लक्ष्मी जय चक्रवर्ती (भाजपा)
बनारसीदास भनोट वार्ड क्रमांक 13 से प्रीति रजक (कांग्रेस)
नरसिंह वार्ड क्रमांक 14 से डिम्पल डॉक (कांग्रेस)


मदनमहल वार्ड क्रमांक 15 से तुलसा बाई प्रजापति (कांग्रेस)
महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 16 से जीतू कटारे (भाजपा)
रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 17 से शेखर सोनी (कांग्रेस)
शहीद गुलाब सिंह वार्ड क्रमांक 18 से हेमलता सिंह सिंगरौल (कांग्रेस)
कमला नेहरु वार्ड क्रमांक 19 से अंशुल यादव, (भाजपा)
कस्तूरबा गांधी वार्ड क्रमांक 20 से रामविशाल दुबे, संतोष पंडा (कांग्रेस)
विवेकानंद वार्ड क्रमांक 21 से सोनिया रंजीत सिंह (भाजपा)
जवाहरगंज वार्ड क्रमांक 22 से रंजनी कैलाश साहू (भाजपा)
लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 23 से शुगुफ्ता उस्मानी (कांग्रेस)
हनुमानताल वार्ड क्रमांक 24 से कविता रैकवार (भाजपा)
महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 25 से हर्षित यादव (कांग्रेस)
गोविंद बल्लभपंत वार्ड क्रमांक 26 से वर्षा मनोज सेन (निर्दलीय)
चेरीताल वार्ड क्रमांक 27 से प्रतिभा विध्येंश भापकर (भाजपा)
जयप्रकाश नारायण वार्ड क्रमांक 28 से अतुल जैन दानी, (भाजपा)
डॉ.राममनोहर लोहिया वार्ड क्रमांक 29 से रेणु कोरी, (भाजपा)
दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 30 से मोनिका पुष्पेंद्र सिंह, (भाजपा)
राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 31 से मुधबाला राजपूत, (भाजपा)
सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड क्रमांक 32 से अमरीश मिश्रा (कांग्रेस)
दयानंद सरस्वती वार्ड क्रमांक 33 से लवलीन आनंद (भाजपा)


पंड़ित भवानीप्रसाद तिवारी वार्ड क्रमांक 34 से अयोध्या तिवारी (कांग्रेस)
महाराजा अग्रसेन वार्ड क्रमांक 35 से कमलेश अग्रवाल (भाजपा),
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद वार्ड क्रमांक 36 से अख्तर अंसारी (कांग्रेस)
डॉ.राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 37 से अदिति अतुल वाजपेयी (कांग्रेस)
मोतीलाल नेहरु वार्ड क्रमांक 38 से शफीक हीरा (कांग्रेस)
चितरंजनदास वार्ड क्रमांक 39 से प्रमोद पटेल (पिन्टू), (कांग्रेस)
डॉ.जाकिर हुसैन वार्ड क्रमांक 40 से मुकिमा याकूब अंसारी (निर्दलीय)
संजय गांधी वार्ड क्रमांक 41 से मोहम्मद कलीम (कांग्रेस)
नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 42 से महेश राजपूत, (भाजपा)
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 43 से अरुणा संजय साहू (कांग्रेस)
आचार्य विनोबा भावे 44 वार्ड क्रमांक से अविनाश चमकेल (भाजपा)
शीतलामाई वार्ड क्रमांक 45 से एकता गुप्ता (कांग्रेस)


पं.द्वारिका प्रसाद मिश्रा वार्ड क्रमांक 46 से जित्तू ठाकुर (कांग्रेस)
सेठ गोविंददास वार्ड क्रमांक 47 से राकेश कुमार (कांग्रेस)
सिद्ध बाबा वार्ड क्रमांक 48 से वर्षा मुकेश बिरहा, (भाजपा)
लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 49 से शमा मतीन खान (औवेसी मजलिस)
ठक्कर ग्राम वार्ड क्रमांक 50 से गुलाम हुसैन (कांगे्रस)
रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 51 से शमरीन कुरैशी (औवेसी मजलिस)
पं.मदनमोहन मालवीय वार्ड क्रमांक 52 से विवेकराम सोनकर (भाजपा)
महर्षि अरविंद वार्ड क्रमांक 53 से अंजू जाट, (भाजपा)
जवाहर लाल नेहरु वार्ड क्रमांक 54 से रंजना पार्वती ठाकुर, (भाजपा)
खेरमाई वार्ड क्रमांक 55 से जितेंन्द्र (भाजपा)
शहीद अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 56 से विमल राय, (भाजपा)
महर्षि महेश योगी वार्ड क्रमांक 57 से अंजना अग्रहरि, (भाजपा)
डॉ़ सर्वपल्ली राधाकृष्णन वार्ड क्रमांक 58 से माधुरी सोनकर (भाजपा)
अशफाक उल्ला वार्ड क्रमांक 59 से वकील अंसारी (निर्दलीय)
निर्मलचंद जैन वार्ड क्रमांक 60 से रीना ऋषि यादव (निर्दलीय)
दीवान आधार सिंह वार्ड क्रमांक 61 से शरद श्रीवास्तव (बाबा), (भाजपा)
डॉ अंबेडकर वार्ड क्रमांक 62 से अनुराग दाहिया, (भाजपा)
शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 63 से निशांत झारिया, (भाजपा)
महर्षि सुदर्शन वार्ड क्रमांक 64 से संतोषी ठाकुर, (भाजपा)
सुभाषचंद्र बैनर्जी वार्ड क्रमांक 65 से श्याम कनौजिया, (भाजपा)
रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 66 से कु. कृष्णा दास चौधरी, (भाजपा)
रानी अवंतीबाई वार्ड क्रमांक 67 से रिंकू विंज, (भाजपा)
गोकलपुर वार्ड क्रमांक 68 से रीना राजेश यादव (निर्दलीय),
चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 69 से दामोदर सोनी, (भाजपा)
लाला लाजपतराय वार्ड क्रमांक 70 से सावित्री शाह, (भाजपा)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.