बंद कमरे में गृहमंत्री से मिले कांग्रेस समर्थक मिर्ची बाबा

Updated on 25-02-2022 04:47 PM

भोपाल कांग्रेस समर्थक मिर्ची बाबा इन दिनों सुर्खियों में हैं। गुरुवार सुबह मिर्ची बाबा अचानक गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चार इमली आवास पर पहुंच गए। उन्होंने 15 मिनट तक गृहमंत्री से चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक बाबा ने कांग्रेस नेता डा. गोविंद सिंह पर जमकर निशाना साधा है। गौरतलब है कि भिंड में बुधवार को कमलनाथ की सभा में मिर्ची बाबा के साथ दुव्र्यवहार हुआ था। तभी से वे बेहद दुखी हैं।

गुरुवार को गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्र के चार इमली निवास पर हुई इस मुलाकात का ब्योरा नहीं मिल पाया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वैराग्य नंद गिरी महाराज मिर्ची बाबा ने कांग्रेस नेता डा. गोविंद सिंह के बारे में चर्चा की है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को मिर्ची बाबा भिंड में कमलनाथ की सभा में गए थे, जहां मिर्ची बाबा को मंच पर नहीं चढऩे दिया गया। डा. गोविंद सिंह ने उन्हें मंच से नीचे ही रहने को कहा था। बाबा इससे काफी आहत और दुखी थे।

-मिर्ची बाबा की धमकी

मिर्ची बाबा ने नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने संत का हमेशा सम्मान किया है। बातचीत में बाबा काफी उत्तेजित हो गए और बउन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस के नेताओं की पोल खोलने की भी धमकी दे डाली। बाबा ने यह भी कहा कि वे ऐसी-ऐसी बातें सामने रखेंगे कि गोविंद सिंह किस तरह से प्रदेश में तानाशाही कर रहे हैं, यह सभी को पता चल जाएगा। मिर्ची बाबा के इस रुख पर कांग्रेस नेताओं की टेंशन बढ़ सकती है। मिर्ची बाबा ने मीडिया से कहा कि गोविंद सिंह पर बाबाओं का अपमान कर रहे हैं। मिर्ची बाबा ने कहा कि शंकराचार्य के बाद महामंडलेश्वर का स्थान होता है और गोविंद सिंह ने जिस तरह उनके साथ दुव्र्यवहार किया है, वह एक दलित का अपमान है।

गृहमंत्री बोल मुलाकात सामान्य

इधर, इस मामले में गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्र का कहना है कि बाबा उनसे सामान्य रूप से मिलने आए थे, लेकिन कल के घटनाक्रम को लेकर वे काफी आहत भी थे। गृहमंत्री ने सवाल किया कि आखिरकर कांग्रेस साधु-संतों का अपमान क्यों करती है। कमलनाथ को इसका जवाब देना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.