कांग्रेस प्रदेश और जिला स्तर का अलग-अलग बनाएगी वचन पत्र

Updated on 13-05-2022 06:16 PM

भोपाल साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसके लिए कांग्रेस प्रदेश और जिला स्तर पर अलग-अलग वचन पत्र बनाएगी। प्रदेश स्तर पर एक वचन पत्र अलग जारी किया जाएगा। इसके लिए कमल नाथ ने कल सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। वचनपत्र में उन्हीं घोषणाओं को शामिल किया जाएगा, जिन्हें पूरा किया जा सके। इसके लिए उनके वित्तीय पक्ष का भी अध्ययन कराया जाएगा।

 इसमें कांग्रेस सरकार ने पूरा किए गए वचनों को ब्योरा रहेगा और भाजपा सरकार की असफलताओं को भी गिनाया जाएगा। महंगाई, बेरोजगार, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पर अत्याचार, ओबीसी आरक्षण, पुरानी पेंशन की बहाली, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, किसानों की ऋण माफी सहित अन्य मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल किए जाएंगे। वचन पत्र की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ गुरुवार को पहली बैठक की।

 उन्होंने कहा कि वचन पत्र में जो भी प्रविधान किया जाए, उसका तार्किक आधार होना चाहिए।हमें सिर्फ लोकलुभावन घोषणाएं नहीं करनी हैं बल्कि हम जो भी वचन दें, उसकी पूर्ति का रोडमैप भी होना चाहिए। वचन को पूरा करने के लिए जो वित्तीय प्रविधान करने होंगे, उस पर भी विचार करना होगा। प्रत्येक जिले के लिए अलग वचन पत्र होगा। बैठक में कमल नाथ ने निर्देश दिए कि वचन पत्र तैयार करने के लिए प्रत्येक विभाग के कामकाज की समीक्षा करके विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए।

वचन पत्र सलाहकार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि समिति जिलों में जाकर आमजन से सुझाव लेगी। विषय विशेषज्ञों से चर्चा की जाएगी। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, बाला बधान, विजयलक्ष्मी साधो, कमलेश्वर पटेल, सुखदेव पांसे, लाखन सिंह यादव, वीरेंद्र खोंगल, सैयद सजिद अली, वीके बाथम, भूपेंद्र गुप्ता, केदार सिंह सिरोही, जीएल सोनाने सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.