कांग्रेस अब युवाओं को 70% टिकट देगी ,नगरी निकाय चुनाव से होगी शुरुआत......

Updated on 27-05-2022 07:46 PM

संभागीय चुनावी बैठक लेने आए प्रभारी सज्जन वर्मा बोले 70 सीटों पर विधानसभा प्रत्याशी भी 6 माह पहले घोषित हो जाएंगे....
उज्जैन l गुरुवार को उज्जैन आये पूर्व सांसद और कांग्रेस के संभागीय प्रभारी सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कांग्रेश अपना कल्चर चेंज कर रही है और पार्टी को मजबूत करने के लिए अब पार्षद के टिकट के लिए दिल्ली और भोपाल जाने की जरूरत नहीं स्थानीय स्तर पर ही एक कमेटी अब टिकट वितरण करेगी

 

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले ही कांग्रेश 70 चिन्हित सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी उन्होंने कहा नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद के उम्मीदवारों के लिए कांग्रेस विधायकों को भी टिकट देगी। इंदौर से विधायक संजय शुक्ला का महापौर पद के लिए टिकट फाइनल है। उज्जैन से भी महापौर पद के लिए उन्होंने तराना से विधायक महेश परमार को टिकट दिए जाने की और इशारा किया।


उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव में इस बार कांग्रेस का फोकस युवाओं पर रहेगा कांग्रेस 70 फ़ीसदी युवाओं को टिकट देगी। गुरुवार को उज्जैन आए कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार पर भी निशाना साधा और उसे नाकारा सरकार करार दिया।

 

सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक शिवराज के राज में सरकार प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जूझ रही है। वही महिलाओं पर अत्याचार के मामले में प्रदेश देशभर में अव्वल है केवल महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना हो रही है बल्कि बच्चियों के अपहरण के मामले में मप्र नम्बर वन है।

 

शिवराज सरकार ने प्रदेश को 3 लाख 70 हजार करोड़ के कर्ज में डाल दिया है।उन्होंने शिवराज सरकार पर घोटाले की सरकार बताया और जब उनकी सरकार आई तो पेंशन घोटाला,सिंहस्थ घोटाला, टेंडर घोटाले की फ़ाइल विधानसभा की पटल पर रख दी गई थी पर इन लोगों हमारी सरकार ही चुरा ली। सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सरकार पर पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा करने का भी आरोप लगाया और 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं देने का आरोप लगाया।

 

उन्होंने कहा सरकार को अदानी और अंबानी चला रहे हैं अदानी और अंबानी के कहने पर प्रधानमंत्री ने गेहूं का निर्यात बंद कर दिया है जिसकी वजह से 2500 रुपए प्रति कुंतल रुकने वाला गेहूं 1500 दिख रहा है और किसान ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेश छोड़कर जाने वालों पर भी हमला बोला और कहा जब राजा महाराजा ही बिकने लगे हैं तो उन्हें देख छोटे लोग भी बिकने लगे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.