टिकट की अनुशंसा करने वाले नेताओं से कांग्रेस मांगेगी जवाब

Updated on 20-07-2022 06:50 PM

भोपाल चुनाव में बेहतर परिणाम नहीं आने वाली सीटों पर टिकट की अनुशंसा करने वाले नेताओं से प्रदेश कांग्रेस जवाब मांगेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस चुनाव परिणाम आने के बाद अब निकायवार समीक्षा करेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने सभी जिला अध्यक्ष और प्रभारियों से निकायवार प्रतिवेदन बनाकर भेजने के लिए कहा है। मालूम हो कि कांग्रेस ने स्थानीय विधायक और पार्टी नेताओं की अनुशंसा पर प्रत्याशी चयन किया था। इन्हें चुनाव जिताने की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। अब इनसे जवाब तलब किया जाएगा।

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर लेने के निर्देश दिए थे। भले ही पहले चरण में निकाय चुनाव में कांग्रेस के तीन महापौर चुनाव जीत गए हों पर पार्षदों की संख्या घटी है। इसी तरह नगर पालिका और नगर परिषद में स्थिति अच्छी नहीं रही। इसे पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए जिला अध्यक्ष और प्रभारियों से रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। कमल नाथ जिलेवार पदाधिकारियों के साथ बैठक करके परिणामों पर चर्चा करेंगे।

 इसके आधार पर विधानसभा चुनाव के लिए जहां जो सुधारात्मक कदम उठाने हैं, वे उठाए जाएंगे। भाजपा द्वारा निकाय चुनाव में जीत का जश्न मनाए जाने को लेकर कमल नाथ ने विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा में कहा कि तीन नगर निगमों में हमारे प्रत्याशी जीते हैं। उज्जैन और बुरहानपुर के परिणाम सबके सामने हैं। पार्षदों की संख्या भी पहले की तुलना में बढ़ी है। हमें उम्मीद है कि दूसरे चरण में भी परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा को समझ चुकी है।

ऐसे में भाजपा को जश्न नहीं मनाना चाहिए। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम के आधार पर विधायकों के प्रदर्शन की रिपोर्ट भी तैयार होगी। दरअसल, कमल नाथ ने विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को स्थानीय निकायों के चुनाव को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए थे। इन्हें निकाय चुनाव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.