कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी व बिजली संकट पर बोलेगी हल्ला

Updated on 02-05-2022 05:44 PM

भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस मिशन 2023 की तैयारियों को लेकर एक्टिव मोड में आने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रदेश सरकार की विपफलताओं को लेकर उसे जबर्दस्त तरीके से घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और बदहाल कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। विधानसभा से लेकर सड़क तक इन मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा।

 विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में आंदोलनों का नेतृत्व करेंगे। मतदान केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही भाजपा द्वारा जो भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है, उसका पुरजोर जवाब इंटरनेट मीडिया से लेकर हर स्तर पर दिया जाएगा। यह निर्णय रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के आवास पर हुई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों की बैठक में लिया गया।

 बैठक प्रारंभ होते ही बिजली चल गई। इस दौरान पूर्व मंत्रियों ने मोबाइल की लाइट जलाई तो कमल नाथ ने कहा कि भाजपा द्वारा फैलाई गई झूठ का इससे बड़ा कोई प्रमाण नहीं है। यही तो मुद्दे हैं जो आमजन को प्रभावित करते हैं। इन्हें हमें नीचे तक पहुंचाना है। इस दौरान बूथ, मंडलम, सेक्टर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, आंदोलन की गति तेज करने, भाजपा द्वारा फैलाए जाने वाले भ्रम का जवाब देने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

 पूर्व मंत्री तरुण भनोत और प्रियव्रत सिंह ने बताया कि करीब तीन घंटे चली बैठक में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तय किया गया कि सरकार बनने पर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू करने के साथ किसानों की ऋण माफी की जाएगी। प्रदेश में बिजली संकट गहराता जा रहा है। गांव और तहसील स्तर पर बिजली की बड़े पैमाने पर कटौती हो रही है। संभागीय स्तर पर बड़े आंदोलन होंगे। पीईबी की परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर 12 मई को भोपाल में युवा कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। प्रत्याशी चयन से लेकर आरोप पत्र बनाने तक बांटी जिम्मेदारी : बैठक में तमाम मुद्दों पर विचार करने के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ये भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाने से लेकर चुनाव अभियान की रुपरेखा तैयार करने, प्रत्याशी चयन, पार्टी नेताओं में समन्वयन बनाने और वचन पत्र को अंतिम रूप देने का काम करेंगे।

 ऐसे नेता, जो चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं उन्हें लगातार हारने वाली सीटों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने बताया कि 190 विस क्षेत्रों में मंडलम और सेक्टर इकाइयां गठित हो चुकी हैं। जिला इकाइयों ने पदाधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर आदि जानकारी भेज दी है। विदिशा के पांच, रीवा के आठ, शहडोल के तीन क्षेत्रों की सूचियों में त्रुटियां हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, डा. विजयलक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन, पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह, कमलेश्वर पटेल, सचिन यादव, लाखन सिंह यादव, लखन घनघोरिया, हिना कांवरे सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में कमल नाथ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के चार साल पूरे होने पर केक काटा गया। साथ ही डा. गोविंद सिंह के नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.