कांग्रेस का आरोप, स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर ज्यादा टैक्स वसूल रही सरकार

Updated on 24-06-2022 06:11 PM

कांग्रेस ने शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश की जनता से की जा टैक्स उगाही पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के टैक्सों के माध्यम से वसूली की जा रही है। स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर भी जनता से बहुत ज्यादा टैक्स वसूल किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने का शुक्रवार को कहना था कि संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार सेस टैक्स वसूलती है और स्वच्छ भारत अभियान का ढिंढोरा पिटते के नाम पर घर-घर जाकर कचरा उठाने का भी पैसा लेती है। प्रदेश की शिवराज सरकार नगर निगम के माध्यम से रहवासियों से कॉलोनीवासियों से 360 रु प्रति वर्ष कचरा उठाने का लेती थी, अब उस राशि को बढ़ाकर 720 रू. कर दिया गया है जो जतना पर सीधा बोझ है। राज्य सरकार ने इस संबंध में न तो कोई सूचना दी और न ही विज्ञापन जारी किया और राशि को सीधा दोगुना कर दिया।

कांग्रेस नेता ने शिवराज सरकार से सवाल किया है कि क्या ऐसे ही देश में स्वच्छ भारत अभियान का सपना कारगर होगा? क्या ऐसे ही यह अभियान लंबे समय तक चलेगा? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तानाशाही सामने आयी है लोग जब अपना संपत्ति कर जमा करने गये तो उनको कचरा उठाने की राशि 360 रुपये के स्थान पर 720 रू. का बिल थमाया जा रहा है। यानि अब नये वित्तीय वर्ष 2022 से कचरा उठाने के लिए नगर निगम को 360 के स्थान पर 720 रूपये जमा करने होंगे। राज्य सरकार द्वारा गुपचुप तरीके से टैक्स बढ़ाया जाना प्रदेश की जनता के साथ सरासर अन्याय है।

श्री बुंदेला ने कहा कि गत वित्तीय वर्ष 2021-22 मैं राज्य सरकार ने संपत्तिकर की दर 10 प्रतिशत से बढ़ाने की घोषणा की थी, परंतु जब उपभोक्ता संपत्ति कर जमा करने जा रहे हैं तो उनसे 20 प्रतिशत राशि वसूली जा रही है। इसका मतलब सरकार खुद अपने आदेशों से इतर काम कर रही है। यह सब वसूली तब की जा रही है जब प्रदेश की जनता 260 रुपया लीटर खाने का तेल, महँगा डीज़ल-पेट्रोल, एलपीजी गैस खऱीद रही हो, और उस पर कचरा उठाने का खर्चा भी डबल हो, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि शिवराज सरकार प्रदेश की जनता से मुगल काल जैसा जजिया कर वसूल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.