नगरीय निकायों में कांग्रेस की धमाकेदार एंट्री ?

Updated on 15-07-2022 10:08 PM

भोपाल  प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दोनों चरणों के मतदान की प्रक्रिया 13 जुलाई को पूरी हो चुकी है। अब 17 एवं 20 जुलाई को नतीजे घोषित होंगे। इससे पहले अलग-अलग एजेंसियों ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एग्जिट पोल जारी किए हैं, जिसके अनुसार कांग्रेस को 6 नगर निगमों में महापौर मिल सकते हैं। सत्ता के सेमीफाइनल की तरह देखे जा रहे इन चुनावों के लिए दो एजेंसियों द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार इंदौर, देवास, सतना और खंडवा में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। यानी प्रदेश की इन 4 नगर निगमों पर भाजपा काबिज हो सकती है, वहीं भोपाल, सागर, बुरहानपुर, ग्वालियर, उज्जैन और मुरैना में कांग्रेस की जीत बताई जा रही है। इसके अलावा सिंगरौली और कटनी में त्रिकोणीय मुकाबला है।


प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दो चरणों का मतदान समाप्त हो गया। 16 महापौर और 6507 पार्षद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। अब सभी की नजरें 17 जुलाई और 20 जुलाई को आने वाले परिणामों पर रहेंगी। प्रदेश में पिछली बार सभी 16 महापौर सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार सीटों को बचाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सत्ता पाने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ दोनों ने ही प्रचार में पूरा जोर लगाया। प्रदेश में पहले चरण में 6 जुलाई को 11 नगर निगम और 13 जुलाई को पांच नगर निगम सीटों पर मतदान हुआ।


कांग्रेस मजबूत स्थिति में
इस बार कांग्रेस पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा सीटें जीतने की स्थिति में दिख रही है। वहीं, भाजपा जो सीटें जीत रही है, उन सीटों पर हार जीत का अंतर बहुत कम रहने का अनुमान है। भाजपा में टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ता में नाराजगी, वरिष्ठों की अनदेखी और मतदान प्रतिशत कम होना मुख्य कारण बताया जा रहा है।

साथ ही कांग्रेस का एकजुट होकर चुनाव लड़ना और कुछ जगह पहले से ही प्रत्याशी का चयन करना है। यदि अनुमान के अनुसार परिणाम आते है तो भाजपा के लिए नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम चिंताजनक होंगे। नगरीय चुनावों को 2023 का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल सकती है।


यहां भाजपा का दावा मजबूत
इंदौर: इंदौर में भाजपा के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के बीच मुकाबला है।
खंडवा: खंडवा में भाजपा की अमृता यादव और कांग्रेस की आशा मिश्रा के बीच मुकाबला है।
देवास: देवास से भाजपा की गीता अग्रवाल और कांग्रेस की विनोदिनी व्यास से मुकाबला है।
सतना: सतना में भाजपा के योगेश ताम्रकार और कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाह के बीच लड़ाई है।


इन सीटों पर कांग्रेस का दावा मजबूत
भोपाल: भोपाल में भाजपा से मालती राय और कांग्रेस से विभा पटेल में मुकाबला है।
सागर: सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी और कांग्रेस की निधि जैन के बीच मुकाबला हुआ।
बुरहानपुर: बुरहानपुर में भाजपा की माधुरी पटेल और कांग्रेस की शहनाज अंसारी चुनाव मैदान में है। यहां भाजपा को गुटबाजी का नुकसान हो रहा है।


ग्वालियर: ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार और बीजेपी प्रत्याशी सुमन शर्मा के बीच कडा मुकाबला है।
उज्जैन: उज्जैन में भाजपा के मुकेश टटवाल और कांग्रेस के महेश परमार चुनाव मैदान में है।
मुरैना: मुरैना में भाजपा की मीना जाटव और कांग्रेस की शारदा सोलंकी के बीच मुकाबला है।

यहां तीसरा भी बाजी मार सकता है
कटनी: कटनी में भाजपा की ज्योति दीक्षित और कांग्रेस की श्रेया खंडेलवाल के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी के बीच मुकाबला हैं।
सिंगरौली: सिंगरौली में भाजपा के चंद्रप्रताप विश्वकर्मा और कांग्रेस के अरविन्द चंदेल के साथ ही आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है।

यहां सकते हैं चौंकाने वाले परिणाम
रतलाम: यहां भाजपा के प्रहलाद पटेल और कांग्रेस के मयंक जाट के बीच टक्कर है। यहां भाजपा प्रत्याशी के टिकट को लेकर विरोध रहा।
रीवा: रीवा में भाजपा के प्रबोध व्यास और कांग्रेस के अजय मिश्रा के बीच मुकाबला है। यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार अजय मिश्रा की जनता के बीच छवि अच्छी है।


छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा में भाजपा के अनंत धुर्वे और कांग्रेस के विक्रम अहाके में मुकाबला है।
जबलपुर: जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र जामदार और कांग्रेस के जगत बहादुर सिंह अन्नू में सीधा मुकाबला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.