विंध्य क्षेत्र में एक नहर, एक रेल लाइन समेत तीन टनल का निर्माण कार्य पूरा

Updated on 23-11-2022 05:14 PM

रीवा
 विंध्य क्षेत्र के रीवा-सीधी मार्ग स्थित छुहिया घाटी में एक और टनल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब यहां 2 नहर, 1 रेल टनल के साथ ही 3 टनलों का निर्माण काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही मोहनिया पहाड़ में भी एक सुरंग का निर्माण किया गया था, जो अब पूरा हो चुका है और उसमें आवागमन भी शुरू हो गया है। वहीं छुहिया पहाड़ में सड़क मार्ग के लिए भी टनल निर्माण की मांग तेजी से की जा रही है, जिससे छुहिया पहाड़ की कठिन चढ़ाई और मोड़ों से वाहनों को स्थायी रूप से छुटकारा मिल सके।

2 सुरंग नहर के लिए बनाई गई

बताते चलें कि बाणसागर बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना के तहत बहुती नहर परियोजना के लिए छुहिया पहाड़ की निर्माणाधीन मिनी टनल की डे ब्रेकिंग सुरंग मिलान सक्सेसफुल होने के बाद नव वर्ष से रीवा-सतना जिलों के साथ तहसील क्षेत्रों के 65 हजार एकड़ जमीन में सिंचाई के लिए पानी मिलनें की उम्मीद बढ़ गई है।

टनल का निर्माण बेहद मुश्किल भरा

बहुती नहर परियोजना के तहत छुहिया पहाड़ पर 3.78 किलोमीटर टनल का निर्माण बेहद मुश्किल भरा था। सुरंग 7.2 डाय मीटर है। छुहिया पहाड हार्ड राक है। इसके लिए विशेषज्ञ कंपनी मंटेना इंजीनियरों से अत्याधुनिक बूमर मशीनरी का उपयोग किया गया।

रेल के लिए भी किया गया सुरंग निर्माण कार्य

वहीं छुहिया पहाड़ से रेल के लिए जो टनल निकलनी थी उसका निर्माण काम पिछले साल ही हो चुका है। छुहिया पहाड़ से रेलवे टनल निकलने के बाद रीवा-सिंगरौली रेलवे मार्ग के निर्माण काम में तेजी आ चुकी है। टनल के समीप से रेल लाइन के लिए अर्थ वर्किंग का काम भी चल रहा है।

यह अवश्य है कि नए रेल लाईन के लिए अर्थ वर्किंग का काम जिस रफ्तार से होना चाहिए वह नहीं हो रहा है। रीवा सीधी के बीच नए रेल लाईन के लिए पुल-पुलियों का काम पूरा किया जा रहा है। इसमें जिला मुख्यालय सीधी के समीप मधुरी में रेलवे स्टेशन का काम किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के निर्माण का काम करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। वहीं मधुरी रेलवे स्टेशन के समीपी कुर्रवाह सोन नदी में रेलवे पुल का निर्माण काम भी 75 फीसदी से ज्यादा हो चुका है।

और भी विंध्य क्षेत्र में छोटे-छोटे टनल का हुआ निर्माण कार्य

विंध्य क्षेत्र के सीधी शहर के समीपी अमरवाह में भी रेल लाईन के लिए 2 टनल का निर्माण काम हो चुका है। इस तरह सीधी की ओर नई रेल लाईन आने में अभी तक छुहिया पहाड़ के अलावा अमरवाह में भी 2 टनल बन चुके हैं। रीवा से सीधी आनें में रेल को 3 टनल से गुजरना पडेगा।

रेलवे विभाग की ओर से नए रेलवे लाईन के निर्माण को लेकर आवश्यक तेजी नहीं दिखाई जा रही है। जिसके कारण सीधी जिले में रेलवे पटरी डालने में अभी करीब 2 साल का समय लगने का जागरूक लोगों के द्वारा दावा किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.