चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग की अध्यक्षता में परामर्शदात्री समिति की हुई बैठक

Updated on 16-09-2022 05:25 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया है कि चिकित्सा क्षेत्र में विस्तार करने के लिये राज्य शासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही इमरजेंसी विभाग के अधोसंरचना सहित वहाँ काम करने वालों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने की भी तैयारी चल रही है।

मंत्री सारंग चिकित्सा शिक्षा विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एन.एम.सी. के मापदण्ड अनुसार नये भवनों की डिजाइन तैयार करवाई जा रही है। उपलब्ध जमीन के हिसाब से डिजाइन बनायी जायेगी।

मंत्री सारंग ने बताया कि प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालय में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम के हार्डवेयर इंस्टॉल कर दिये गये हैं। सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन की कार्यवाही चल रही है।

बताया गया कि गांधी चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल के अधीन स्टेट वाइरॉलॉजी लैब स्टाफ को नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कन्ट्रोल (एन.सी.डी.सी.) द्वारा जीनोम सिक्वेंसिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एन.सी.डी.सी. द्वारा जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन भी दी जा चुकी है। मशीन के कुछ पार्टस अभी प्राप्त होने शेष हैं।

भोपाल में गांधी चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध हमीदिया चिकित्सालय का 1498 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन होने पर विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर से सम्बद्ध जयारोग्य चिकित्सालय का 1000 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन किया जा रहा है। इससे ग्वालियर के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र की जनता को लाभान्वित किया जा सकेगा।

विधायक अजय विश्नोई, अशोक मर्सकोले, हीरालाल अलावा, सचिव डॉ. संजय गोयल, अपर सचिव श्रीमती सुरभि गुप्ता तथा उप सचिव के.के. दुबे उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.