बिल माफी का हवाला देकर बिल जमा नहीं कर रहे उपभोक्ता

Updated on 26-03-2022 06:09 PM

भोपाल   राजधानी में बिजली उपभोक्ता बिल माफी का हवाला देकर बिल भरने से इंकार कर रहे हैं तो वहीं बिजली कंपनी बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काट रही है और दोबारा कनेक्शन जोड़ने वालों पर बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज कर रही है। बिजली उपभोक्ता में भ्रम की स्थिति होने से यह समस्या पैदा हो रही है।

शहर में शुक्रवार को कोटरा के राजीव नगर और भदभदा झुग्गी बस्ती के 500 से अधिक उपभोक्ता,तुलसी नगर बिजली दफ्तर का घेराव करने पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। भीड को आक्रोशित होते देख अधिकारियों ने पुलिस बुला ली, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने खदेड दिया।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए अगस्त 2020 तक का बिल स्थगित किया था। तब माफ करने की बात नहीं हुई थी। तभी से उपभोक्ता समझ रहे थे कि कभी कभी यह बिल माफ हो जाएगा लेकिन तब तक ऐसा नहीं हुआ था। 2021 के अंत में समाधान योजना लाई गई। जिसमें छूट देकर अगस्त 2020 तक का बकाया कंपनी वसूल रही थी। यह राशि शहर के 1.47 बकायादारों में से 35 हजार ने भर भी दी थी। हाल में सरकार ने उक्त अवधि तक के सभी उपभोक्ताओं की राशि माफ कर दी है। शहर के जिन उपभोक्ताओं ने यह जमा की थी उनकी राशि अगले बिलों में समायोजित की जाएगी। विशेषज्ञों का कहना हैं कि शुरू से लेकर अंत तक गफलत के कारण उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थित बनी।

उन्हें लगता है कि जिस तरह हाल में सरकार ने अगस्त 2020 तक का बकाया पूरी तरह माफ किया है उसी तरह वर्तमान से लेकर अगस्त 2020 तक का बकाया भी माफ कर दिया जाएगा इसलिए ज्यादातर उपभोक्ता वसूली जमा करने से आनाकानी कर रहे हैं। कोटरा के राजीव नगर भदभदा झुग्गी बस्ती में कई उपभोक्ताओं पर तीन करोड़ का बकाया है। यह राशि अगस्त 2020 के बाद की है। बकायादार लगातार बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इन्हें कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं।

दक्षिण शहर संभाग के बिजली कर्मियों ने बीते एक हफ्ते में 500 घरों के बिजली काट दी है। इनमें से 40 परिवारों ने दूसरे घरों से कनेक्शन जोड़ लिए थे और बिजली जला रहे थे जिनके खिलाफ कंपनी ने चोरी के प्रकरण दर्ज किए हैं। यह किस्सा अकेले भदभदा राजीव नगर का नहीं है, बल्कि शहर के हर हिस्से में लगभग यही स्थिति है। इस बारे में बिजली कंपनी के दक्षिण शहर संभाग के डीई एमएल निकरवार का कहना है कि जो माफ हुआ है, उसके बाद का भी करोड़ों रुपये बकाया है, जिसे नहीं चुकाया जा रहा है। कहते हैं कि पूरा माफ हुआ है। समझाइश दे रहे हैं तब भी बात नहीं मान रहे हैं। कुछ लोग बिल माफी की बात कहकर उपभोक्ताओं को गुमराह भी कर रहे हैं। मैदानी स्तर पर बहुत दिक्कतें रही हैं। उपभोक्ताओं को वास्तविकता से वाकिफ करवा रहे हैं। तब भी राजीव नगर भदभदा झुग्गी बस्ती के बकायादारों ने बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन काटने पड़े हैं। वसूली नहीं हुई तो आपूर्ति देना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.